गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देसवि में ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी रहे उपस्थित
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आज ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ के तहत एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं देवपूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा महर्षि दधीचि के त्याग एवं लोकमंगल के आदर्शों को समाज तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में अंगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंगदान जीवनदान का महादान है। उन्होंने दधीचि अंगदान संकल्प अभियान को समाज में संवेदनशीलता, सेवा और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए इस जनजागरण अभियान की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि महर्षि दधीचि का जीवन त्याग, समर्पण और लोककल्याण का अनुपम उदाहरण है। जन्मशताब्दी वर्ष में चलाया जा रहा यह अभियान केवल अंगदान का संकल्प नहीं, बल्कि मानवता के प्रति उत्तरदायित्व और सेवा-साधना का राष्ट्रीय आंदोलन है। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों से अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा इस जनजागरण अभियान का सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक, शिक्षाविद्, विश्वविद्यालय परिवार, गायत्री परिवार के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से अंगदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिकाधिक लोगों को इस महाअभियान से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
Recent Post
विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन
विश्व योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में योग शिविर का आयोजन
जमालपुर, 21 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर के संयुक्त तत्वावधान ...
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...

