केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री माननीय श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट | जन्मशताब्दी वर्ष के आयोजनों हेतु सादर आमंत्रण
अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री माननीय श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर भारतीय संस्कृति, परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के युगदृष्टा चिंतन, वैज्ञानिक अध्यात्म तथा समाज निर्माण के लिए संचालित रचनात्मक अभियानों पर सार्थक एवं प्रेरणादायी चर्चा हुई। साथ ही, देव संस्कृति विश्वविद्यालय में संचालित मूल्यनिष्ठ शिक्षा, योग, अध्यात्म, युवा नेतृत्व एवं समग्र व्यक्तित्व विकास आधारित शैक्षिक गतिविधियों पर भी विस्तृत संवाद हुआ।
आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने माननीय सिंधिया जी को परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों, अखंड दीपक शताब्दी समारोह तथा जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट के विमोचन समारोह में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया।
माननीय श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए गायत्री परिवार द्वारा वर्षों से राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक जागरण एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की तथा इन आयोजनों के प्रति अपनी शुभकामनाएँ एवं सहभागिता का आश्वासन व्यक्त किया।
यह आत्मीय भेंट राष्ट्रहित, संस्कृति, अध्यात्म और मूल्यनिष्ठ विकास के साझा संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।
Recent Post
विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन
विश्व योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में योग शिविर का आयोजन
जमालपुर, 21 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर के संयुक्त तत्वावधान ...
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
