ब्रिटिश उच्चायोग की निदेशक डॉ. सोफिया एन. बी. से हुई आत्मीय भेंट
|| नई दिल्ली ||
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने ब्रिटिश उच्चायोग (British High Commission) की निदेशक डॉ. सोफिया एन. बी. से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भारत–ब्रिटेन के मध्य शिक्षा, संस्कृति, युवा नेतृत्व, सतत विकास एवं वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उन्हें अखिल विश्व गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण के अंतर्गत 31 अक्टूबर, 1 एवं 2 नवम्बर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य समारोह का सादर आमंत्रण दिया। साथ ही शांतिकुंज, हरिद्वार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा मूल्यनिष्ठ शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरण एवं वैश्विक सद्भाव के क्षेत्र में संचालित विविध रचनात्मक अभियानों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत ब्रिटेन की धरती पर आयोजित किए जाने वाले भव्य अश्वमेध महायज्ञ एवं उससे जुड़े सांस्कृतिक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, विश्वबंधुत्व, मानवीय मूल्यों एवं वैश्विक शांति के संदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा।
डॉ. सोफिया एन. बी. ने भारतीय संस्कृति एवं समाज निर्माण के क्षेत्र में गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही भारत और ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक सहयोग को और सुदृढ़ बनाने तथा वैश्विक सद्भाव को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए जन्मशताब्दी वर्ष के आयोजनों के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
Recent Post
विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन
विश्व योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में योग शिविर का आयोजन
जमालपुर, 21 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर के संयुक्त तत्वावधान ...
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
