गुरु पूर्णिमा पर्व पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में उमड़ा श्रद्धा, साधना और गुरुभक्ति का जनसैलाब
हरिद्वार, 29 जुलाई।
गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में प्रातःकाल से ही आध्यात्मिक उल्लास, श्रद्धा और साधना का अनुपम वातावरण व्याप्त रहा। प्रातः जागरण, आरती एवं ध्यान-साधना के पश्चात युगऋषि परम पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के विशेष वीडियो संदेश का प्रसारण किया गया, जिससे उपस्थित साधकों एवं श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व का प्रेरणाप्रद संदेश ग्रहण किया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रमुख श्रद्धेया जीजी ने शांतिकुंज के मुख्य सभागार में गुरु वरण हेतु उपस्थित साधकों को गुरु मंत्र स्वरूप गायत्री मंत्र की दीक्षा प्रदान की। इसके उपरांत श्रद्धेयद्वय द्वारा विधि-विधानपूर्वक गुरु पूर्णिमा पर्व का पूजन संपन्न कराया गया।
श्रद्धेया जीजी ने अपने पर्व संदेश में कहा कि मनुष्य के विकास की तीन प्रमुख धाराएँ हैं। प्रथम माता, जिनके बिना जन्म संभव नहीं है। द्वितीय पिता, जिनसे व्यक्ति को अपनी पहचान और सामाजिक आधार प्राप्त होता है। तृतीय और सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण धारा गुरु की है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण कर उसे जीवन की दिशा प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों ने अनुभव किया कि संसार में अच्छी की अपेक्षा बुरी प्रवृत्तियों का प्रभाव अधिक होता है, जिससे बालमन के विचलित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में उन्होंने ऐसे व्यक्तित्व की कल्पना की, जो शिष्य के अंतर्मन की गहराइयों को समझ सके, उसकी कमियों का परिष्कार कर सके और उसे श्रेष्ठ जीवन की ओर अग्रसर करे। वही गुरु है। इस संदर्भ में उन्होंने संत कबीर का प्रसिद्ध दोहा उद्धृत किया, "गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ है, गढ़ि-गढ़ि काढ़े खोट। अंतर हाथ सहार दे, बाहर मारे चोट॥"
श्रद्धेया जीजी ने परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी से प्राप्त प्रत्यक्ष एवं परोक्ष संरक्षण, आशीर्वाद, अनुदान एवं वरदानों का स्मरण करते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा, "अनुदान और वरदान प्रभु, जो माँगे उनको दे देना; गुरुदेव, हमें निज अंतर की पीड़ा में हिस्सा दे देना।"
गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु पूर्णिमा का वास्तविक उद्देश्य परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी को अपने अंतःकरण में प्रतिष्ठित करना है। इसके लिए उन्होंने उपस्थित साधकों को एक संक्षिप्त ध्यान-विधि का अभ्यास कराया। उन्होंने गुरु गीता के नवें श्लोक की व्याख्या करते हुए कहा कि प्रबुद्ध आत्मा, परिष्कृत आत्मा और सद्गुरु, तीनों एक ही हैं। यह सत्य है, निस्संदेह सत्य है।
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल श्रद्धा का ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान और आत्मबोध का भी पर्व है। यह एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें साधक आध्यात्मिक ज्ञान को ग्रहण करता है और अपनी श्रद्धा बढ़ता है। वस्तुतः गुरु पूर्णिमा शिष्यत्व के जागरण और आत्मपरिष्कार का महापर्व है।
पर्व संदेश के उपरांत गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं एवं आगंतुक परिजनों ने अखंड दीप दर्शन, गुरु पादुका प्रणाम, यज्ञ तथा विभिन्न संस्कारों में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए गुरुचरणों के प्रति अपनी भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की। संपूर्ण परिसर दिनभर गुरुभक्ति, साधना और आध्यात्मिक चेतना से अनुप्राणित रहा।
Recent Post
विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन
विश्व योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में योग शिविर का आयोजन
जमालपुर, 21 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर के संयुक्त तत्वावधान ...
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
