युवाओं को सही दिशा देकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना समय की आवश्यकता : शैफाली पंड्या दीदी
हरिद्वार। गायत्री परिवार के युवा जागरण अभियान के अंतर्गत 8 एवं 9 अगस्त 2026 को दो दिवसीय युवा जागरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दिल्ली से लगभग 300 युवा शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीय शैफाली पंड्या दीदी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार मिशन से जुड़ना सौभाग्य की बात है। परम वंदनीय माताजी ने अनेक कठिनाइयों के बीच परम पूज्य गुरुदेव का साथ देते हुए मिशन को आगे बढ़ाया और नारी जागरण के माध्यम से सामाजिक रूढ़ियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने यह भी बताया कि परम पूज्य गुरुदेव को दादा गुरु का दिव्य दर्शन हुआ था, जिसमें उन्हें यह बताया गया कि यह उनका चौथा जन्म है। उनके पूर्व जन्मों में वे क्रमशः संत कबीर, समर्थ गुरु रामदास, रामकृष्ण परमहंस के रूप में अवतरित हुए हैं, जो मानवता के उत्थान और आध्यात्मिक जागरण के विभिन्न चरणों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज की युवा शक्ति देश के लिए वरदान है, लेकिन करियर की चिंता, स्पष्ट लक्ष्य का अभाव, एकाग्रता की कमी, अकेलापन, नशा, मोबाइल और गेम्स की लत तथा नकारात्मक सोच जैसी चुनौतियाँ युवाओं को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे समय में बच्चों और विशेषकर युवाओं को माता-पिता तथा परिवार से समय, संवाद और सही मार्गदर्शन मिलना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवारों के कमजोर होने से युवाओं में अकेलापन बढ़ा है। परिवारों में संवाद और आपसी तालमेल की कमी भी चिंता का विषय है। इन परिस्थितियों में जीवन में आध्यात्मिकता, उपासना, साधना और आराधना को अपनाकर सकारात्मक जीवन की दिशा प्राप्त की जा सकती है।
पंड्या दीदी कहा कि परम पूज्य गुरुदेव ने “ मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण” का संकल्प लेकर समाज जागरण का महान अभियान चलाया। करोड़ों लोग इस मिशन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। युवाओं को भी सेवा, साधना, संस्कार और सकारात्मक चिंतन से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
Recent Post
विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन
विश्व योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में योग शिविर का आयोजन
जमालपुर, 21 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर के संयुक्त तत्वावधान ...
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
