पूर्वी दिल्ली में ज्योति कलश रथ यात्रा की अखंड ज्योति ने जगाई अलख। उमड़ा जन उत्साह
अखंड ज्योति एवं माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष के द्वितीय चरण के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होनें वाले तीन दिन के विराट शताब्दी सम्मेलन के निमंत्रण एवं भागीदारी हेतु याज कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के लिए 5 अगस्त को ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ नोएडा चेतना केंद्र से इस कार्यक्रम के प्रभारी श्री वीरेंद्र तिवारी,चेतना केंद्र के व्यवस्थापक श्री योगेश शर्मा जी ने पूर्वी दिल्ली से आए यात्रा समन्वयकों की टोली जिसमें सज्जन शर्मा,सत्यप्रकाश सोम,श्री ब्रह्मपाल गिरी, श्रीमती वीना सोम,श्रीमती प्रभा साहू पूरी टीम को ज्योति कलश रथ यात्रा के टोली नायक श्री देवता प्रसाद जी के साथ रथ यात्रा को केसरिया मशाल की झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
पूर्वी दिल्ली के गायत्री शक्तिपीठ विश्वासनगर पर ज्योति कलश रथ पहुँचते ही ढोल मजारों से स्वागत पूजन अर्चन करनें के पश्चात 3 किलों मीटर की यात्रा विश्वास नगर के गली मोहल्लों से जयघोष के साथ निकालते हुए शक्तिपीठ पर पहुंचने पर शांतिकुंज के प्रतिनिधि श्री देवता प्रसाद जी नें सभी आगंतुकों की गोष्ठी लेकर सभी से यात्रा में भागीदारी करनें का आह्वान किया। सहयोगी के रूप में यात्रा पूर्ण होने तक उत्साह के साथ समय दान का संकल्प लिया उसमें सज्जन शर्मा,पूर्वी दिल्ली के संयोजक श्री सत्य प्रकाश सोम,डॉक्टर गोपाल शर्मा,श्री अमित भटनागर,श्री मुकेश गौस्वामी, वीना सोम,रेखा शर्मा,पूनम शर्मा,सरिता राठौड़,चन्द्रप्रभा, मनीषा राजावत,प्रभा साहू,श्रीमती ममता शर्मा इस पूरी टीम ने क्षेत्र के कार्यक्रमों में सहयोग देते हुए 9 दिन में 18 कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न करवाए। मुख्यतया गांधीनगर क्षेत्र जो मारवाड़ी व्यापारियों का गढ़ है जहां एशिया की रेडीमेड कपड़ों की सबसे बड़ी मार्केट हैं वहां सभी व्यापारी भाइयों ने बड़ी श्रद्धा भाव से कलश का पूजन करते हुए 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ में भागीदारी की। जिसमें मुख्यतया क्षेत्र की पार्षिदा महोदया श्रीमती प्रिया काम्बोज एवं राजस्थान प्रकोष्ठ भाजपा दिल्ली *प्रदेश के संयोजक श्री सीए श्रीराम अटल जी ने भी भागीदारी की । साथ ही में हमारे*विशेष सहयोगी श्री ताराचंद तायल जी का भी कार्यक्रम में आगमन हुआ आपने हाल ही में सोलाना गायत्री शक्तिपीठ पर 60 *75 का हॉल का निर्माण करवाया है इनका भी सम्मान किया गया। आप सभी को कार्यक्रम में आनें का निमंत्रण दिया और उनकी और से तन मन धन से सहयोग करनें का संकल्प किया। मुख्यतया पूर्वी दिल्ली के कार्यक्रमों में शकरपुर स्कूल ब्लॉक में सत्य प्रकाश सोम एवं नरेंद्र शर्मा के संयोजन में 3 कुंडीय गायत्री यज्ञ सफलता के साथ संपन्न हुआ। मयूर विहार में शानदार सायंकालीन दीप यज्ञ श्रीमती प्रभा साहू के संयोजन में,जोशी कॉलोनी में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ श्री गौतम जी एवं श्री कृष्णमणि त्रिपाठी के संयोजन में,ओल्ड अनारकली में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ डॉक्टर गोपाल शर्मा,पूनम शर्मा के संयोजन में। त्रिवेणी अपार्टमेंट में 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ श्री नरेश ठाकुर के संयोजन में,झिलमिल के विश्कर्मा नगर के बालाजी मंदिर में सायंकालीन दीप यज्ञ श्रीमती चन्द्र प्रभा मिश्रा के संयोजन में, इसी तरह से गाजीपुर,वैशाली के सेक्टर 5 में,विश्वासनगर के अर्जुन गली में,लक्ष्मीनगर में श्रीमती ममता शर्मा,श्री दिनेश शर्मा के संयोजन में इस तरह से पूर्वी दिल्ली गायत्री परिवार के ज्योति कलश यात्रा के सारे कार्यक्रम गुरुसत्ता के आशीर्वाद से बहुत ही शानदार सफलता के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रमों में 2 पुसंवन संस्कार एवं 35 घरों में देव स्थापना के कार्यक्रम संपन्न हुए। सारे कार्यकमों में क्षेत्रों में उत्साह और उमंग की लहर देखनें को मिली। सभी जगह
सद साहित्य के सेट भी वितरण करवाये गए।
विशेष :- पूर्वी दिल्ली के श्रद्धावान कार्यकर्ता डॉक्टर गोपाल शर्मा,श्रीमती पुनम शर्मा द्वारा कार्यक्रम की सफलता और सकारात्मक ऊर्जा हेतु जप अनुष्ठान का सामूहिक 55 लाख गायत्री मंत्र का अनुष्ठान 45 परिजनों द्वारा पूरा किया गया ।
Recent Post
विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन
विश्व योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर में योग शिविर का आयोजन
जमालपुर, 21 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर के संयुक्त तत्वावधान ...
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
