कई महानुभावों समेत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का राष्ट्र जागरण महायज्ञ तिसरी में आगमन
तिसरी, गिरिडीह, झारखंड। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गांधी मैदान तिसरी में 19 मार्च से चल रहे राष्ट्र जागरण 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन आज हो गयाl झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक श्री बाबूलाल मरांडी ने जन समूह को नारे लगवाते हुए धर्म की जय हो और अधर्म की नाश हो,प्राणियों में सद्भावना हो एवं राष्ट्र का कल्याण हो का संदेश दिया। समाज के उत्थान में गायत्री परिवार की भूमिका की सराहना किए। लगातार चार दिनों तक गायत्री तीर्थ शांतिकुंज से आए हुए संतों की टोली के द्वारा भजन, संगीत एवं प्रवचन के माध्यम से उपस्थित जनमानस को जीवन जीने की कला, व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण के संबंध में बतलाया गयाl टोली नायक श्री राम तपस्या जी के द्वारा मनुष्य जन्म का क्या उद्देश्य है और सनातन धर्म में होने वाले 16 संस्कारों के संबंध में जन जन को संदेश दिया गयाl इस महायज्ञ में सैकड़ो लोगों ने अपने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार, मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार करवाया, साथ ही 153 लोगों ने गायत्री महामंत्र की दीक्षा ग्रहण कर वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के बताएं सादा जीवन उच्च विचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लियाl आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी के अंतर्गत कई गर्भिणी माताओं के पुंसवन संस्कार भी सम्पन्न हुए। चार दिनों तक हजारों लोगों ने अपने हाथों से यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान कर मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की, साथ ही अपने जीवन की एक-एक बुराइयों को छोड़ने एवं एक-एक अच्छाइयों को ग्रहण करने का संकल्प लियाl उपस्थित जन समुदाय के द्वारा होली में अश्लील गीत नहीं बजाने एवं नशा नहीं करने का भी संकल्प लिया गया lपिछले शाम भारत के मानचित्र, मशाल आदि की रंगोली सजाकर 2400 दीपकों को प्रज्वलित कर भव्य दीप महायज्ञ संपन्न किया गयाl
यज्ञ के दौरान वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विराट पुस्तक मेला का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग ₹100000 मूल्य का साहित्य लोगों ने खरीदकर इसे जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लियाl जिला परिषद सदस्य श्री राम कुमार राऊत ने पुस्तक मेला का भ्रमण कर परम पूज्य गुरुदेव के विचार क्रांति अभियान से सतसाहित्य द्वारा समाज के उत्थान में भूमिका की चर्चा किए। की पूर्णाहुति के बाद होली मिलन समारोह आयोजित किया गया एवं उपस्थित लोगों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण कियाl
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिडीह जिले के गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अविस्मरणीय योगदान रहा। सर्वश्री कामेश्वर सिंह, लखन लाल प्रजापति, हरी गोप, मनोज कुमार शर्मा, उमेश कुमार, अनिल कुमार साव, सुधीर पंडित, महेश मोदी, कैलाश मोदी, तिलक राय, कारू बरनवाल, सुरेश यादव, अरुण कुमार, नरेश यादव सहित गायत्री परिवार तिसरी एवं गांवा से जुड़े भाई बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआl
Recent Post
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...

