देसंविवि के नवीन शैक्षणिक सत्र का श्रीगणेश
ज्ञानदीक्षा ज्ञान के उदय का पर्व ः डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार 22 जुलाई।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुज का 44वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केबीनेट मंत्री श्री धनसिंह रावत, विशिष्ट अतिथि दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, देसंविवि के कुलपति श्री शरद पारधी, प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या द्वारा दीप प्रज्वलन एवं देसंविवि के कुलगीत से हुआ। ज्ञानदीक्षा समारोह में भारत के 15 राज्यों के नवप्रवेशी छात्र छात्राएँ दीक्षित हुए।
युवा अनुशासन का निर्वहन करें ः श्री रावत
समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री श्री धनसिंह रावत ने कहा कि जिस युवाओं में अनुशासन होता, ऐसे युवा ही आगे बढते हैं। देसंविवि की एक खास है कि यहाँ युवाओं को अनुशासन के निर्वहन के लिए हमेशा प्रशिक्षित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति हमें जड़ों से जुड़ना और अनुशासित रहना सिखाता है। श्री रावत ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जाने वाला ज्ञानदीक्षा संस्कार समारोह एक बहुत ही अच्छा आयोजन है, जिसे राज्यभर के सभी विश्वविद्यालयों में आयोजित किया जाना चाहिए, जिसके लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय को एक गाइडलाइन तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे ज्ञानदीक्षा संस्कार समारोह जैसे कार्यक्रमों के साथ जब विद्यार्थी विश्वविद्यालयों में आएगा, तो रैगिंग जैसी परेशानियाँ भी जड़ से खत्म हो जायेंगी।
शिक्षा भौतिक जगत से परिचित कराता है, लेकिन विद्या जड़ से जगत की यात्रा कराता है:- प्रो. सुरेखा डंगवाल
विशिष्ट अतिथि दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि शिक्षा भौतिक जगत से परिचित कराता है, लेकिन विद्या जड़ से जगत की यात्रा कराता है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर टकटकी लगायी बैठी है। आप भारत के एम्बेस्डर बनकर पूरी दुनिया में जायें और वसुधैव कुटुंबकम के भाव का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा पद्धति में मौजूद जिन अनुपस्थित कड़ियों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लाई थी, वह कार्य देव संस्कृति विश्वविद्यालय अपने प्रारंभिक दिनों से ही कर रहा है।
ज्ञानदीक्षा संस्कार विद्यार्थियों को नवजीवन प्रदान करने वाला है:- डॉ चिन्मय पंड्या
इस दौरान देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी वर्चुअल जुड़े और नवप्रवेशी विद्यार्थियों को ज्ञानदीक्षा के सूत्रों से दीक्षित किया। उन्होंने कहा कि ज्ञानदीक्षा संस्कार विद्यार्थियों को नवजीवन प्रदान करने वाला है। ज्ञानदीक्षा की पृष्ठभूमि बताते हुए प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि परिस्थिति को बदलने से पहले अपनी मनःस्थिति को बदलें। ज्ञानदीक्षा का अर्थ हमारे व्यक्तित्व के अंदर प्रतिष्ठित हो तो सकारात्मक परिवर्तन संभव है। ज्ञानदीक्षा ज्ञान के उदय का पर्व है। कुलपति श्री शरद पारधी ने स्वागत भाषण दिया। इससे पूर्व मंत्री श्री धनसिंह रावत, प्रो सुरेखा डंगवाल ने वीर शहीदों की याद बने शौर्य दीवार पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नवप्रवेशी विद्यार्थियों को माननीय कुलाधिपति डॉ पण्ड्या जी ने किया दीक्षित
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के 44वाँ ज्ञानदीक्षा संस्कार समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थी वैदिक सूत्रों में बंधे। समारोह में उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मप्र, झारखण्ड, बिहार सहित 22 राज्यों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। श्री उदयकिशोर मिश्र व श्री रामावतार पाटीदार ने नवप्रवेशार्थी छात्र-छात्राओं को वैदिक रीति से ज्ञानदीक्षा का वैदिक कर्मकाण्ड कराया। वहीं चयनित विद्यार्थियों को अतिथियों ने देसंविवि के प्रतीक चिह्न भेंट किया। समापन से पूर्व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, कुलपति एवं प्रतिकुलपति ने धन्वन्तरी सहित अनेक पत्रिकाओं का विमोचन किया। इस अवसर पर देसंविवि के कुलसचिव श्री बलदाऊ जी, समस्त आचार्यगण, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ सदस्य तथा देश-विदेश से आये विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकगण तथा पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
Recent Post
शांति और सौंदर्य को अपने अंदर खोजो
उनसे प्यार करो, जिन्हें लोग पतित, गर्हित और हेय समझते हैं। जिन्हें केवल निंदा और भर्त्सना ही मिलती है। जो अपने ऊपर लदे हुए पिछड़ेपन के कारण न किसी के मित्र बन पाते हैं और न जिन्हें कोई प्यार करता ह...
समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर
प्रौढ़ता को प्राप्त करता हुआ विज्ञान अब उन्हीं निष्कर्षों पर पहुँच रहा है, जिन पर सदियों पूर्व भारतीय तत्त्ववेत्ता ज्योतिर्विद् पहुँच चुके थे। समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है, जिसका प्रत्येक स्पं...
संवेदना की समस्या को कौन सुलझाएगा?
ज्ञान के दो पक्ष हैं— एक विचारणा, दूसरा संवेदना। विचार मस्तिष्क की देन हैं। वे बाहर से होते हैं; प्रशिक्षण एवं अनुभव के सहारे। भाव भीतर से उठते हैं। वे अंतःकरण के उत्पादन हैं। विचारों से जानक...
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय निश्चित
अध्यात्म और विज्ञान को पिछले दिनों परस्पर विरोधी माना जाता रहा है। नवीनतम शोधें उन्हें पूरक ही नहीं, एकीभूत भी सिद्ध कर रही हैं। चेतना के क्षेत्र में वैज्ञानिक चिंतन का योग अगले दिनों शोध के नए आधा...
असीम पर निर्भर ससीम जीवन
“धरती पर जीवनोपयोगी परिस्थितियों का आधार जिन रासायनिक हलचलों और आणविक गतिविधियों पर निर्भर है, वे अंतरिक्ष से आने वाले रेडियो-तरंगों पर अवलंबित हैं। शक्ति के स्रोत उन्हीं में हैं। विविध विधि ...
धरती माँ को ओढ़ाई हरी चादर | विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान
जमालपुर, 5 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जमालपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, छठ पूजा घाट (नहर परिसर) में एक विशाल वृक्षारोपण अभिया...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आवाहन पर घर घर किया गया यज्ञ
घर घर में में हम यज्ञ रचाएं, आओ भारत सबल बनाएं इसी कामना से आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) के दिशा निर्देश पर जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा, गैं...
अब दर्शन की बारी है, उसे कुछ करने दिया जाए
विज्ञान का तात्पर्य— “प्रकृति के कुछ रहस्यों का उद्घाटन अथवा कुछ उपकरणों का निर्माण कर लेना मात्र नहीं है, वरन् उसकी व्यापकता मानवी दृष्टिकोण को अधिक सुविस्तृत, तथ्यपूर्ण एवं सत्यनिष्ठ ...
धर्म और दर्शन की उत्क्रांति भी आवश्यक
भावी पीढ़ी को मानसिक दिग्भ्रांति से बचाने के लिए यह प्रश्न सुलझाना आवश्यक है। धर्म के गिरते हुए मूल्य को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं आने वाली पीढ़ियाँ पूर्णतया पदार्थवादी होकर अपनी आध्यात्मिक शक्तिया...
धर्म और विज्ञान जुड़वाँ भाई
पिछले दिनों धर्म और विज्ञान को विरोधी माना जाता रहा है। दोनों के तर्क, प्रतिपादन और आधार एकदूसरे से भिन्न समझे जाते रहे हैं। एक को प्रत्यक्षवादी और दूसरे को परोक्षवादी कहकर उन्हें असंबद्ध कहा जाता ...

