उत्सर्ग को उत्सव की तरह मनाना भारतीय परंपरा ः डॉ चिन्मय पण्ड्या
विश्व को शांति व सद्भाव देने वाला देश है भारत ः मनु गौड़
हरिद्वार 30 अक्टूबर।
दीपावली से पूर्व देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में शांति एवं सद्भाव विषय पर देवसंस्कृति व्याख्यान माला का आयोजन हुआ। व्याख्यानमाला का शुभारंभ देसंविवि के कुलपति श्री शरद पारधी, प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या, श्री मनु गौड़, श्री अशोक गोयल व शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
व्याख्यानमाला का शुभारंभ करते हुए देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति में उत्सर्ग को उत्सव की तरह मनाने की परंपरा रही है। ऋषि मुनि अपने त्याग, बलिदान को उत्सव की तरह मनाते रहे हैं। विश्वामित्र, राजा बलि आदि प्रत्यक्ष उदारहण है। ऋषियों ने शांति व सद्भाव का जो संदेश दिया, उसे सौभाग्य के रूप में स्वीकारने से मानव महामानव बन जाता है। संयुक्त राष्ट्र संगठन यूएनओ द्वारा विश्व शांति के लिए गठित अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक आध्यात्मिक मंच के निदेशक डॉ पण्ड्या ने कहा कि भारत ने युनाइटेड नेशन सहित सभी स्थानों पर शांति व सद्भाव के लिए जो कदम उठाया है, उठा रहा है, यही महानता के गुण हैं। युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि जिस तरह ज्ञान को न किसी शस्त्र व अस्त्र से काटा जा सकता है, उसी तरह हमारी सनातन संस्कृति को न कोई मिटा सकता है और न ही कोई इसकी गौरव गरिमा को ठेस पहुंचा सकता है।
विशिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड यूसीसी ड्राफ्ट कमिटी के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री मनु गौड़ ने कहा कि भारत विश्व को शांति व सद्भाव देने वाला देश है। भारत सामर्थ्यवान बनने की दिशा में अग्रसर है। सामर्थ्यवान व्यक्ति व देश ही अन्यों को शांति व सद्भाव देने के लिए उपयुक्त है। विशिष्ट अतिथि एस्सेल वर्ल्ड लेजर प्रा.लि. के अध्यक्ष श्री अशोक गोयल ने शांति व सद्भाव देने वाले भारत के प्राचीन इतिहास व विभिन्न सम्प्रदायों के जन्म पर विस्तृत जानकारी दी। कुलपति श्री शरद पारधी ने आत्म समीक्षा व आत्म निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए आभार व्यक्त किया।
समापन से पूर्व मंचासीन अतिथियों ने विभिन्न पत्रिकाओं का विमोचन किया। पश्चात युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने अतिथियों को स्मृति चिह्न, युग साहित्य आदि भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शांतिकुंज व देसंविवि परिवार सहित विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में आये साधकगण उपस्थित रहे।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
विशिष्ट सामायिक चिंतन: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) एवं शिक्षा
आज जीवन के हर क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात ए०आई० (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बोलबाला है। ए०आई० समाचार की सुर्खियों से आगे जीवन के हर पक्ष का हिस्सा बनती जा रही है। स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिं...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 153): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
कार्यक्रमों में प्रचारात्मक, रचनात्मक और सुधारात्मक अनेक कार्य हैं, जिन्हें घर से बाहर रहते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्यान्वित किया जा सकता है। प्रचारात्मक स्तर के कार्य— 1. झोला पुस्तकाल...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 152): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
माना कि आज स्वार्थपरता, संकीर्णता और क्षुद्रता ने मनुष्य को बुरी तरह घेर रखा है, तो भी इस धरती को वीर विहीन नहीं कहा जा सकता। 60 लाख साधु-बाबा यदि धर्म के नाम पर घर-बार छोड़कर मारे-मारे फिर सकते हैं...
विज्ञान को शैतान बनने से रोकें:अनियंत्रित प्रगति अर्थात महामरण की तैयारी
सामान्य व्यक्ति का मस्तिष्क विकृत हो तो वह थोड़े ही व्यक्तियों का अहित कर सकता है। उसी तरह की दुर्बुद्धि वाले लोगों का एक समूह निकल पड़े, तो हानि की सँभावनाएँ निश्चित बढ़ती हैं। किंतु यदि यही रोग र...
होली
होली विशेषांक— 4
पुराणकालीन, आदर्शसत्याग्रही, भक्त प्रह्लाद के दमन के लिए हिरण्यकश्यप के छल-प्रपंच सफल न हो सके। उसे भस्म करने के प्रयास में होलिका जल मरी और प्रहलाद तपे कंचन बन गए। ख...
अपनों से अपनी बात- होली का संदेश
होली विशेषांक— 3
मातृभूमि की धूलि मस्तक पर लगाकर देशभक्ति की प्रतिज्ञा लेने का महापर्व है— होली। यह असमानता के अभिशाप को जला देने का पर्व भी है। यह पर्व यह संदेश देता है कि आर्थिक...

.jpg)
