गीता जयंती पर श्रद्धेया शैल जीजी का अवतरण दिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया
हरिद्वार। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है, इसी पावन अवसर पर युग तीर्थ शांतिकुंज में श्रद्धेया शैल जीजी का अवतरण दिवस श्रद्धा, सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया।
शांतिकुंज, देव संस्कृति विश्वविद्यालय और ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान सहित देश-विदेश से आए कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और परिजनों ने श्रद्धेया जीजी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेया शैल जीजी ने पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा द्वारा स्थापित युग-निर्माण मिशन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन को एक सूत्र में पिरोकर रखने, स्नेहपूर्ण व्यवहार और मातृवत मार्गदर्शन के लिए जीजी को पूरे गायत्री परिवार में विशेष सम्मान प्राप्त है।
डॉ. प्रणव पंड्या जी के साथ जीजी ने संगठनात्मक विस्तार, संस्कार निर्माण और युग-परिवर्तन विषयक योजनाओं को गतिमान रखने में अग्रणी योगदान दिया। वहीं, अपने पुत्र डॉ. चिन्मय पंड्या जी को भी उन्होंने समाज-सेवा और युग-निर्माण के कार्य में निरंतर जुटे रहने हेतु संकल्पित किया है।
कार्यक्रम में आए परिजनों ने कहा कि श्रद्धेया जीजी द्वारा दिया जाने वाला ‘स्नेह लड्डू’ मात्र प्रसाद नहीं बल्कि आशीर्वाद और प्रेरणा का प्रतीक है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आशा, ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देता है।
अंत में सभी परिजनों ने श्रद्धेया जीजी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत् ऊर्जा की कामना की, ताकि उनका मार्गदर्शन आगामी समय में भी समाज को दिशाबद्ध करता रहे।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
विशिष्ट सामायिक चिंतन: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) एवं शिक्षा
आज जीवन के हर क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात ए०आई० (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बोलबाला है। ए०आई० समाचार की सुर्खियों से आगे जीवन के हर पक्ष का हिस्सा बनती जा रही है। स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिं...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 153): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
कार्यक्रमों में प्रचारात्मक, रचनात्मक और सुधारात्मक अनेक कार्य हैं, जिन्हें घर से बाहर रहते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्यान्वित किया जा सकता है। प्रचारात्मक स्तर के कार्य— 1. झोला पुस्तकाल...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 152): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
माना कि आज स्वार्थपरता, संकीर्णता और क्षुद्रता ने मनुष्य को बुरी तरह घेर रखा है, तो भी इस धरती को वीर विहीन नहीं कहा जा सकता। 60 लाख साधु-बाबा यदि धर्म के नाम पर घर-बार छोड़कर मारे-मारे फिर सकते हैं...
विज्ञान को शैतान बनने से रोकें:अनियंत्रित प्रगति अर्थात महामरण की तैयारी
सामान्य व्यक्ति का मस्तिष्क विकृत हो तो वह थोड़े ही व्यक्तियों का अहित कर सकता है। उसी तरह की दुर्बुद्धि वाले लोगों का एक समूह निकल पड़े, तो हानि की सँभावनाएँ निश्चित बढ़ती हैं। किंतु यदि यही रोग र...
होली
होली विशेषांक— 4
पुराणकालीन, आदर्शसत्याग्रही, भक्त प्रह्लाद के दमन के लिए हिरण्यकश्यप के छल-प्रपंच सफल न हो सके। उसे भस्म करने के प्रयास में होलिका जल मरी और प्रहलाद तपे कंचन बन गए। ख...
अपनों से अपनी बात- होली का संदेश
होली विशेषांक— 3
मातृभूमि की धूलि मस्तक पर लगाकर देशभक्ति की प्रतिज्ञा लेने का महापर्व है— होली। यह असमानता के अभिशाप को जला देने का पर्व भी है। यह पर्व यह संदेश देता है कि आर्थिक...
