शांतिकुंज के प्रज्ञा बैंड ने 19वीं डायमंड जुबिली जम्बूरी के ग्रैंड फिनाले में बढ़ाया उत्तराखंड का मान
हरिद्वार/लखनऊ,
परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माताजी के आदर्शों से प्रेरित गायत्री विद्यापीठ, शांतिकुंज के प्रज्ञा बैंड ने 19वीं डायमंड जुबिली राष्ट्रीय स्काउट्स एवं गाइड्स जम्बूरी, लखनऊ के भव्य समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि थीं। राष्ट्रपति के स्वागत हेतु देश के केवल चार बैंडों का चयन किया गया, जिनमें उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रज्ञा बैंड को विशिष्ट अवसर प्राप्त हुआ।
लगभग 35,000 स्काउट्स, गाइड्स एवं लीडर ट्रेनर की उपस्थिति में प्रज्ञा बैंड का अनुशासित प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। बैंड की वेशभूषा, तालबद्ध संगीत और सटीक मार्च-पास्ट ने दर्शकों का मन मोहा।
जम्बूरी में उत्तराखंड के प्राप्त ग्रेड
-
A ग्रेड: कैंप फायर, स्काउट गेट, गाइड कैंप क्राफ्ट, पीजैण्ट शो
-
B ग्रेड: गाइड गेट, स्काउट कैंप क्राफ्ट, रंगोली, पायनियरिंग, बैंड, फूड प्लाजा, स्किल ओ रामा, प्रदर्शनी
-
C ग्रेड: मार्च पास्ट कलर पार्टी
शांतिकुंज परिवार ने सभी यूनिट लीडरों, स्काउट्स और गाइड्स को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है।
Recent Post
कृपया कथा : एक शिष्य की कलम से गुरुदेव ने कहा - तुम्हारी कई पीढ़ियाँ मेरा कार्य करेगी।
मेरे नाना जी स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते थे, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर आसनसोल जेल में बंदी बना दिया गया।
जेल के बैरक में प्रवेश करते ही एक दुबला-पतला किंतु ऊँची क...
शताब्दी नगर से पाषाणों का मौन संदेश
अवतारी सत्ता जब धरती पर अवतरित होती है, तब सृष्टि के जड़–चेतन सभी उसके सहयोगी और अनुयायी बनकर अपने सौभाग्य को उससे जोड़ लेते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य इन दिनों हरिद्वार के वैरागी द्वीप पर, ...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से । भक्ति की निर्झरिणी फूटती थी वंदनीया माता जी के गीतों से
"मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई.." — मीराबाई की ये अमर पंक्तियाँ अनन्य कृष्ण-भक्ति, विरह और आत्मविसर्जन का साक्षात प्रतीक हैं। कहा जाता है कि मीरा जब गा...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से चिकित्सा विज्ञान नतमस्तक हुआ माता जी की कृपया के आगे
वर्ष 1994 के आरंभ का समय था। शांतिकुंज के कैंटीन के समीप स्थित खुले मैदान में समयदानी भाई पूरे उत्साह से कबड्डी खेल रहे थे। वातावरण में युवापन, ऊर्जा और आत्मीयता घुली हुई थी। उन्हें खेलते देख मेरा ...
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह: शताब्दी नगर का पथ: साधना और संकल्प का प्रतीक
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह की मौन तैयारी
परम वंदनीया माता जी एवं दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह में पधारने वाली विभूतियों के स्वागत हेतु जिस पथ का निर्माण हो रहा है, वह केवल पत्थर और रेत ...
कृपा कथा: एक शिष्य की कलम से वंदनीया माता जी की कृपा का चमत्कार
परम वंदनीया माता जी की दिव्य वाणी से उद्घोषित देवसंस्कृति दिग्विजय अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे अश्वमेध महायज्ञों की शृंखला गुजरात के वरोडा तक पहुँच गई। मैं और मेरे जैसे हजारों कार्यकर्ता इस...
जब नेतृत्व स्नेह बनकर सामने आता है शताब्दी नगर में पीढ़ियों का आत्मीय संगम
जब नेतृत्वकर्ता अपने सहयोगियों और साधकों के सुख–दुःख, सुविधा–अभाव तथा गर्मी–सर्दी की चिंता करते हुए अचानक उनके बीच उपस्थित हो जाएँ, तो थकान स्वतः ही विलीन हो जाती है और चेहरे पर स...
पूज्य गुरुदेव की लेखनी साहित्य ही नहीं भाग्य भी रचती है
कुछ व्यक्तित्व केवल इतिहास नहीं रचते, वे जीवन गढ़ते हैं। पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ऐसे ही दिव्य अवतारी पुरुष थे, जिनकी लेखनी, दृष्टि और आशीर्वाद से असंख्य जीवनों की धारा बदल गई। यह ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 130): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 129): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
