गायत्री विद्यापीठ, शान्तिकुञ्ज के मेधावी छात्रों का अभिनन्दन बोर्ड की परीक्षाओं में अग्रणी रहीं सोनाली और भूमिका
गायत्री विद्यापीठ का सीबीएसई बोर्ड का परिणाम उत्साहजनक रहा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की मेहनत रंग लाई। 12वीं में सोनाली प्रजापति (97%) तथा 10वीं में कु. भूमिका (96.8%) के साथ विद्यालय में अग्रणी रहीं। 12वीं के कला संकाय के सोनाली प्रजापति, जाग्रति, अंजलि सिंह, अक्षित त्यागी, निकिता, श्यामा तोमर, चिन्मय गर्ग तथा हितेश साहू 90% से अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण हुए। 10वीं में भूमिका के अलावा ख्याति प्रिया और रिया सैनी ने 90% से अधिक अंक पाये।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख एवं गायत्री विद्यापीठ के अभिभावकद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी एवं श्रद्धेया शैल जीजी ने विद्यापीठ के समस्त बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भरपूर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं।
विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पण्ड्या जी ने अपने विद्यालय के परीक्षा परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि कई बच्चों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छे अंक प्राप्त किये हैं। प्रधानाचार्य श्री सीताराम सिन्हा सहित विद्यापीठ के सभी शिक्षकों और समस्त विद्यापीठ परिवार ने बच्चों को शुभकामनाएँ देकर उत्साहवर्धन किया।
व्यक्तित्व गढ़ने का साँचा है विद्यापीठ
गायत्री विद्यापीठ मात्र शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व को गढ़ने का साँचा है। हमारे विद्यार्थी कड़ी मेहनत के साथ अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं और शिक्षणेतर गतिविधियों में भी विद्यापीठ का गौरव बढ़ा रहे हैं। - श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी
कड़ी मेहनत कभी निष्फल नहीं होती। परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर प्रसन्नता होती है, लेकिन सफलता की सच्ची पहचान व्यक्ति के गुण होते हैं। गुणवान व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफल होता और सम्मान पाता है। - श्रद्धेया शैल जीजी
Recent Post
विज्ञान ने समस्याएँ सुलझाई कम, उलझाईं अधिक
विज्ञान की एक शाखा रसायनशास्त्र ने लाखों-करोड़ों कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों की खोज कर ली। इतनी औषधियाँ बन चुकी हैं कि डॉक्टर उन सबको याद भी नहीं रख सकता। जीव विज्ञान ने यहाँ तक पहल...
विज्ञान और उसकी अस्थिरता
ईसा से 200 वर्ष पूर्व नीसिया के वैज्ञानिक ‘हिप्पार्कस’ ने बताया कि, “ब्रह्मांड का केंद्र पृथ्वी है। अन्य ग्रह-उपग्रह उसके चारों ओर केंद्रीय शक्ति (एक्...
विज्ञान की अपूर्णताएँ
विज्ञान की अधिकांश उपलब्धियाँ जड़ प्रकृति के क्षेत्र में हैं। पृथ्वी में पाए जाने वाले सभी कार्बनिक (आर्गेनिक) और अकार्बनिक (इन आर्गेनिक) धातुओं, खनिजों, गैसों और इन सबके द्वारा बनने वाले यंत्रों, ...
विज्ञान की अपूर्णता और स्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है...
विज्ञान की अपूर्णता और अस्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है। इस परिधि को किसी प्रकार कम ...
नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार /गायत्री मंदिर पर रामनवमी पर्व पर पर होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन
*नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार*
*गायत्री मंदिर पर रामनवमी को होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन*
संवाद सूत्र: पचपेड़वा/गैंसड़ी <...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
