मेलबर्न गायत्री परिवार की गतिविधियों एवं ज्योति कलश यात्रा के संदर्भ में कार्यकर्ता गोष्ठी एवं श्रद्धावान नई पीढ़ी का दीक्षा संस्कार सम्पन्न।
युगतीर्थ,गायत्री तीर्थ, नवयुग की गंगोत्री की दिव्य तीर्थ चेतना संग ऋषियुग्म का आशीर्वाद एवं श्रद्धेय डॉ., साहब श्रद्धेया जीजी का प्यार लेकर परिजनों के बीच ऑस्ट्रेलिया प्रवास के क्रम में मेलबर्न में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने आत्मीयता पूर्ण वातावरण में कार्यकर्ताओं से संवाद किया । पारस्परिक चर्चा में कार्यकर्ताओं ने विविध आयोजनों, भविष्य की योजनाओं एवं साधनापरक विषयों पर आपसे मार्गदर्शन प्राप्त किया । परिजनों ने अभिव्यक्त किया कि स्वयं में निहित अपार संभावनाओं से जितना वे अवगत थे आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी के ऊर्जावान मार्गदर्शन एवं परस्पर संवाद ने सभी को उनकी निहित संभावनाओं का बोध कराया।
दीक्षा संस्कार के क्रम में दीक्षा संस्कार की पृष्ठभूमि के संदर्भ में सभी आत्मीय सदस्य आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी की प्राणवान वाणी से दिव्य संदेश सुनकर अभिभूत हुए । नन्हें नन्हें बच्चे, युवा, वृद्ध सभी वर्ग के सदस्यों ने दीक्षा क्रम में श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग कर अपने जीवन में रूपांतरण की नई यात्रा को आरंभ किया।
मेलबर्न में गायत्री परिवार की गतिविधियों को तीव्रतर करने में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का यह ऐतिहासिक दौरा एक मील का पत्थर साबित होगा हर परिजन का यही भावपूर्ण उद्गार रहा।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 131): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
कृपा-कथा : एक शिष्य की कलम से परम वंदनीया माता जी जगन्माता माँ जगदंबा हैं
परम वंदनीया माता जी मेरे लिए केवल एक श्रद्धेय व्यक्तित्व नहीं, बल्कि साक्षात् जगन्नमाता—मां जगदंबा की अवतारी चेतना हैं। यह मेरा अटूट, अडिग और जीवनानुभव से उपजा विश्...
कृपा-कथा : एक शिष्य की कलम से | गुरु ने उँगली पकड़ ली, फिर लोक-परलोक वही देखते है
गुरुदेव ने कहा - तुम्हारी कई पीढ़ियाँ मेरा कार्य करेगी। से आगे .....
किसी संत ने कहा है— जिसकी उँगली गुरु ने पकड़ ली, उसके लिए लोक और परलोक दोनों सुरक्षित हो जाते ह...
कृपया कथा : एक शिष्य की कलम से गुरुदेव ने कहा - तुम्हारी कई पीढ़ियाँ मेरा कार्य करेगी।
मेरे नाना जी स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते थे, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर आसनसोल जेल में बंदी बना दिया गया।
जेल के बैरक में प्रवेश करते ही एक दुबला-पतला किंतु ऊँची क...
शताब्दी नगर से पाषाणों का मौन संदेश
अवतारी सत्ता जब धरती पर अवतरित होती है, तब सृष्टि के जड़–चेतन सभी उसके सहयोगी और अनुयायी बनकर अपने सौभाग्य को उससे जोड़ लेते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य इन दिनों हरिद्वार के वैरागी द्वीप पर, ...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से । भक्ति की निर्झरिणी फूटती थी वंदनीया माता जी के गीतों से
"मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई.." — मीराबाई की ये अमर पंक्तियाँ अनन्य कृष्ण-भक्ति, विरह और आत्मविसर्जन का साक्षात प्रतीक हैं। कहा जाता है कि मीरा जब गा...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से चिकित्सा विज्ञान नतमस्तक हुआ माता जी की कृपया के आगे
वर्ष 1994 के आरंभ का समय था। शांतिकुंज के कैंटीन के समीप स्थित खुले मैदान में समयदानी भाई पूरे उत्साह से कबड्डी खेल रहे थे। वातावरण में युवापन, ऊर्जा और आत्मीयता घुली हुई थी। उन्हें खेलते देख मेरा ...
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह: शताब्दी नगर का पथ: साधना और संकल्प का प्रतीक
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह की मौन तैयारी
परम वंदनीया माता जी एवं दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह में पधारने वाली विभूतियों के स्वागत हेतु जिस पथ का निर्माण हो रहा है, वह केवल पत्थर और रेत ...
कृपा कथा: एक शिष्य की कलम से वंदनीया माता जी की कृपा का चमत्कार
परम वंदनीया माता जी की दिव्य वाणी से उद्घोषित देवसंस्कृति दिग्विजय अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे अश्वमेध महायज्ञों की शृंखला गुजरात के वरोडा तक पहुँच गई। मैं और मेरे जैसे हजारों कार्यकर्ता इस...
जब नेतृत्व स्नेह बनकर सामने आता है शताब्दी नगर में पीढ़ियों का आत्मीय संगम
जब नेतृत्वकर्ता अपने सहयोगियों और साधकों के सुख–दुःख, सुविधा–अभाव तथा गर्मी–सर्दी की चिंता करते हुए अचानक उनके बीच उपस्थित हो जाएँ, तो थकान स्वतः ही विलीन हो जाती है और चेहरे पर स...

.jpg)

