शांतिकुंज में आदर्श विवाह के सूत्र में बंधे सीजेएम श्री मण्डावी
हरिद्वार २८ मई।
हरिद्वार स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख केंद्र गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में रायपुर (छत्तीसगढ़) के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) श्री गिरीश कुमार मण्डावी ने कांकेर (छत्तीसगढ़) निवासी खुशबू नेताम संग वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार आदर्श विवाह के सूत्र में बंधे।
श्री मण्डावी के पिता श्री आर एस मण्डावी ने बताया कि गिरीश मण्डावी का बाल्यकाल से ही यह संकल्प था कि वे दिखावा, दहेज और आडंबर से दूर रहकर समाज को एक आदर्श प्रस्तुत करें। इस उद्देश्य से उन्होंने शांतिकुंज के मार्गदर्शन में आदर्श विवाह करने का निर्णय लिया। वधु खुशबू नेताम निवासी कांकेर (छत्तीसगढ़) भी इस अवसर पर अपने परिवार सहित सहर्ष सहमति दी। दोनों परिवारों ने विवाह की वैदिक विधियों, मंत्रोच्चारण और सामाजिक संदेश से परिपूर्ण इस आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी, व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि जी, श्री श्यामबिहारी दुबे आदि ने नवदंपती को वैदिक आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।
जब संकल्प पवित्र हो और विचार संस्कारी हो तो विवाह जैसे सामाजिक संस्कार को भी एक समाज-सुधार आंदोलन का रूप दिया जा सकता है। यह आयोजन समस्त समाज के लिए एक प्रेरणा है कि साधारण और सादगीपूर्ण जीवन में भी पूर्ण गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा संभव है। यह विवाह न केवल एक व्यक्तिगत जीवन की नई शुरुआत है, बल्कि यह समाज में एक सकारात्मक उदाहरण है कि भारतीय संस्कृति में वैदिक परंपरा के अनुसार बिना दिखावे और दहेज के भी विवाह पवित्रता व गरिमा से सम्पन्न हो सकता है। उधर नामकरण, मुण्डन, यज्ञोपवीत, श्राद्ध आदि संस्कार भी बड़ी संख्या में निःशुल्क सम्पन्न कराये गये।
Recent Post
विज्ञान ने समस्याएँ सुलझाई कम, उलझाईं अधिक
विज्ञान की एक शाखा रसायनशास्त्र ने लाखों-करोड़ों कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों की खोज कर ली। इतनी औषधियाँ बन चुकी हैं कि डॉक्टर उन सबको याद भी नहीं रख सकता। जीव विज्ञान ने यहाँ तक पहल...
विज्ञान और उसकी अस्थिरता
ईसा से 200 वर्ष पूर्व नीसिया के वैज्ञानिक ‘हिप्पार्कस’ ने बताया कि, “ब्रह्मांड का केंद्र पृथ्वी है। अन्य ग्रह-उपग्रह उसके चारों ओर केंद्रीय शक्ति (एक्...
विज्ञान की अपूर्णताएँ
विज्ञान की अधिकांश उपलब्धियाँ जड़ प्रकृति के क्षेत्र में हैं। पृथ्वी में पाए जाने वाले सभी कार्बनिक (आर्गेनिक) और अकार्बनिक (इन आर्गेनिक) धातुओं, खनिजों, गैसों और इन सबके द्वारा बनने वाले यंत्रों, ...
विज्ञान की अपूर्णता और स्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है...
विज्ञान की अपूर्णता और अस्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है। इस परिधि को किसी प्रकार कम ...
नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार /गायत्री मंदिर पर रामनवमी पर्व पर पर होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन
*नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार*
*गायत्री मंदिर पर रामनवमी को होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन*
संवाद सूत्र: पचपेड़वा/गैंसड़ी <...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
