"गुरु पूर्णिमा पर्व पर शांतिकुंज में श्रद्धा, साधना और समर्पण का दिव्य संगम" पूज्य गुरुदेव-माताजी की अमृतवाणी से हुआ शुभारंभ, मंत्रदीक्षा व वैदिक पर्व पूजन सम्पन्न
मनुष्य जन्म तो सहज प्राप्त होता है, किंतु मनुष्यता कठिन प्रयत्नों से प्राप्त करनी पड़ती है। वो मनुष्यता गुरु कृपा से मिलती है। भक्त को भगवान से गुरु मिलाता है। मुक्ति का मार्ग गुरु बताता है। उन सद्गुरु को स्मरण करने का दिन है "पावन गुरु पूर्णिमा पर्व"। आषाढ़ पूर्णिमा संवत 2082 दिनांक 10 जुलाई 2025 के पावन गुरु पूर्णिमा पर्व की शुरुआत दिव्य, जाग्रत और चैतन्य तीर्थ शांतिकुंज में वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युगदृष्टा पूज्य गुरुदेव एवं आद्यशक्ति जगत जननी परम वंदनीया माताजी की अमृतवाणी से हुई। उसके पश्चात शांतिकुंज के सभागार में बैठे हजारों लोगों को गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ साहब एवं श्रद्धेया जीजी के द्वारा मंत्र दीक्षा दी गई। मंत्र दीक्षा के पश्चात श्रद्धेयद्वय ने पर्व पूजन का क्रम वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न किया। पर्व पूजन के बाद गायत्री तीर्थ में गुरु पर्व मनाने आए हजारों परिजनों को श्रद्धेय डॉ साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का जो गायत्री परिवार और उसका स्वरूप है उसके पीछे लाखों लाख शिष्यों का त्याग और तप है। परम पूज्य गुरुदेव से जुड़ने के बाद उनके सपनों को साकार करने के लिए लाखों परिजनों ने अपना सर्वस्व गुरु के चरणों में अर्पित किया। उसी समर्पण का परिणाम है आज का विराट गायत्री परिवार।
श्रद्धेया जीजी ने उपस्थित साधकों को अपने संदेश में कहा कि गुरु के प्रति शिष्य की श्रद्धा ऐसे चमत्कार करती है कि क्या कहने। एकलव्य की मिट्टी के गुरु द्रोणाचार्य के प्रति श्रद्धा भक्ति ने वो कर दिखाया जो अर्जुन भी न कर सके। आज का गुरु पूर्णिमा पर्व हम शिष्यों का परम पूज्य गुरुदेव के प्रति श्रद्धा समर्पण का पर्व है। गुरुदेव के प्रति हजारों साधकों की श्रद्धा और समर्पण से ये हमारा ये विशाल परिवार, गायत्री परिवार बना है।
तुम हमारे थे दयानिधि, तुम हमारे हो
तुम हमारे ही रहोगे, हे परम गुरुदेव।।
जैसे मर्मस्पर्शी भजनों से संगीत विभाग के संगीतज्ञों ने सुंदर भाव प्रस्तुत किया।
Recent Post
विज्ञान ने समस्याएँ सुलझाई कम, उलझाईं अधिक
विज्ञान की एक शाखा रसायनशास्त्र ने लाखों-करोड़ों कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों की खोज कर ली। इतनी औषधियाँ बन चुकी हैं कि डॉक्टर उन सबको याद भी नहीं रख सकता। जीव विज्ञान ने यहाँ तक पहल...
विज्ञान और उसकी अस्थिरता
ईसा से 200 वर्ष पूर्व नीसिया के वैज्ञानिक ‘हिप्पार्कस’ ने बताया कि, “ब्रह्मांड का केंद्र पृथ्वी है। अन्य ग्रह-उपग्रह उसके चारों ओर केंद्रीय शक्ति (एक्...
विज्ञान की अपूर्णताएँ
विज्ञान की अधिकांश उपलब्धियाँ जड़ प्रकृति के क्षेत्र में हैं। पृथ्वी में पाए जाने वाले सभी कार्बनिक (आर्गेनिक) और अकार्बनिक (इन आर्गेनिक) धातुओं, खनिजों, गैसों और इन सबके द्वारा बनने वाले यंत्रों, ...
विज्ञान की अपूर्णता और स्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है...
विज्ञान की अपूर्णता और अस्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है। इस परिधि को किसी प्रकार कम ...
नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार /गायत्री मंदिर पर रामनवमी पर्व पर पर होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन
*नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार*
*गायत्री मंदिर पर रामनवमी को होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन*
संवाद सूत्र: पचपेड़वा/गैंसड़ी <...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
