गायत्री विद्यापीठ में वार्षिकोत्सव व खेल दिवस का भक्तिमय समापन, नन्हें बच्चों की कृष्ण-लीला ने मोहा मन
शांतिकुंज (हरिद्वार)।
गायत्री विद्यापीठ, शांतिकुंज में मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव एवं खेल दिवस का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में हुए इस भव्य समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “भगवान श्रीकृष्ण जीवन-लीला” पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित श्रद्धालु, अभिभावक और अतिथि भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम में गायत्री विद्यापीठ प्रबंधन समिति की अध्यक्षा आदरणीया शेफाली जीजी मुख्य अतिथि के रूप में तथा युगतीर्थ शांतिकुंज के व्यवस्थापक आदरणीय श्री योगेन्द्र गिरि जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।
नन्हे कलाकारों ने अपनी सुरभित नृत्य-नाटिकाओं, भावभंगिमाओं और मंच कौशल से दर्शकों का हृदय जीत लिया। आदरणीया शेफाली जीजी ने सभी बाल प्रतिभागियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्नेहिल आशीर्वाद दिया। वहीं, परम श्रद्धेया जीजी एवं परम श्रद्धेय डॉ. साहब ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ भेजीं।
कार्यक्रम का संचालन कु. स्तुति पण्ड्या, कु. रिया सेनी, चि. कृष्णा पटेल, चि. अक्षित सैनी, श्री कृष्णाराव देशमुख एवं श्रीमती आशा रावत ने किया।
Recent Post
विज्ञान ने समस्याएँ सुलझाई कम, उलझाईं अधिक
विज्ञान की एक शाखा रसायनशास्त्र ने लाखों-करोड़ों कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों की खोज कर ली। इतनी औषधियाँ बन चुकी हैं कि डॉक्टर उन सबको याद भी नहीं रख सकता। जीव विज्ञान ने यहाँ तक पहल...
विज्ञान और उसकी अस्थिरता
ईसा से 200 वर्ष पूर्व नीसिया के वैज्ञानिक ‘हिप्पार्कस’ ने बताया कि, “ब्रह्मांड का केंद्र पृथ्वी है। अन्य ग्रह-उपग्रह उसके चारों ओर केंद्रीय शक्ति (एक्...
विज्ञान की अपूर्णताएँ
विज्ञान की अधिकांश उपलब्धियाँ जड़ प्रकृति के क्षेत्र में हैं। पृथ्वी में पाए जाने वाले सभी कार्बनिक (आर्गेनिक) और अकार्बनिक (इन आर्गेनिक) धातुओं, खनिजों, गैसों और इन सबके द्वारा बनने वाले यंत्रों, ...
विज्ञान की अपूर्णता और स्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है...
विज्ञान की अपूर्णता और अस्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है। इस परिधि को किसी प्रकार कम ...
नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार /गायत्री मंदिर पर रामनवमी पर्व पर पर होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन
*नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार*
*गायत्री मंदिर पर रामनवमी को होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन*
संवाद सूत्र: पचपेड़वा/गैंसड़ी <...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
