जमालपुर में महाशिवरात्रि मेला अवसर पर निःशुल्क ‘अखण्ड ज्योति’ एवं युग निर्माण साहित्य वितरण अभियान सफल
जमालपुर (उपजोन)
गायत्री परिवार जमालपुर की टीम ने गायत्री शक्तिपीठ अपज़ोन केंद्र जमालपुर के मार्गदर्शन में, युवा मंडल एवं महिला मंडल के सहयोग से काली पहाड़ी, जमालपुर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले के पावन अवसर पर निःशुल्क ‘अखण्ड ज्योति’ एवं ‘युग निर्माण पत्रिका’ वितरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचार क्रांति अभियान की प्रेरणा को जन-जन तक पहुँचाना था। मेले में आए श्रद्धालुओं को निःशुल्क पत्रिकाएँ प्रदान की गईं तथा गुरुदेव द्वारा लिखित विभिन्न प्रेरणादायक साहित्य रियायती मूल्य पर उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लगभग 2000 से अधिक साहित्य लोगों द्वारा ग्रहण किए गए। अनेक श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं भी इन विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोग करेंगे।
इस अभियान में श्री दिन बंधु जी, श्री रजनाथ जी, श्री बसंत तांती जी सहित महिला मंडल की सक्रिय सदस्य अंजनी दी, सुलेखा दी एवं जूली दी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मंडल सदस्य हेमंत भगत एवं प्रशांत सिंह द्वारा किया गया। यह अभियान न केवल साहित्य वितरण तक सीमित रहा, बल्कि जनमानस में सद्विचारों के बीजारोपण का एक सशक्त माध्यम भी बना।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 131): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
कृपा-कथा : एक शिष्य की कलम से परम वंदनीया माता जी जगन्माता माँ जगदंबा हैं
परम वंदनीया माता जी मेरे लिए केवल एक श्रद्धेय व्यक्तित्व नहीं, बल्कि साक्षात् जगन्नमाता—मां जगदंबा की अवतारी चेतना हैं। यह मेरा अटूट, अडिग और जीवनानुभव से उपजा विश्...
कृपा-कथा : एक शिष्य की कलम से | गुरु ने उँगली पकड़ ली, फिर लोक-परलोक वही देखते है
गुरुदेव ने कहा - तुम्हारी कई पीढ़ियाँ मेरा कार्य करेगी। से आगे .....
किसी संत ने कहा है— जिसकी उँगली गुरु ने पकड़ ली, उसके लिए लोक और परलोक दोनों सुरक्षित हो जाते ह...
कृपया कथा : एक शिष्य की कलम से गुरुदेव ने कहा - तुम्हारी कई पीढ़ियाँ मेरा कार्य करेगी।
मेरे नाना जी स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते थे, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर आसनसोल जेल में बंदी बना दिया गया।
जेल के बैरक में प्रवेश करते ही एक दुबला-पतला किंतु ऊँची क...
शताब्दी नगर से पाषाणों का मौन संदेश
अवतारी सत्ता जब धरती पर अवतरित होती है, तब सृष्टि के जड़–चेतन सभी उसके सहयोगी और अनुयायी बनकर अपने सौभाग्य को उससे जोड़ लेते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य इन दिनों हरिद्वार के वैरागी द्वीप पर, ...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से । भक्ति की निर्झरिणी फूटती थी वंदनीया माता जी के गीतों से
"मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई.." — मीराबाई की ये अमर पंक्तियाँ अनन्य कृष्ण-भक्ति, विरह और आत्मविसर्जन का साक्षात प्रतीक हैं। कहा जाता है कि मीरा जब गा...
कृपा कथा : एक शिष्य की कलम से चिकित्सा विज्ञान नतमस्तक हुआ माता जी की कृपया के आगे
वर्ष 1994 के आरंभ का समय था। शांतिकुंज के कैंटीन के समीप स्थित खुले मैदान में समयदानी भाई पूरे उत्साह से कबड्डी खेल रहे थे। वातावरण में युवापन, ऊर्जा और आत्मीयता घुली हुई थी। उन्हें खेलते देख मेरा ...
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह: शताब्दी नगर का पथ: साधना और संकल्प का प्रतीक
दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह की मौन तैयारी
परम वंदनीया माता जी एवं दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह में पधारने वाली विभूतियों के स्वागत हेतु जिस पथ का निर्माण हो रहा है, वह केवल पत्थर और रेत ...
कृपा कथा: एक शिष्य की कलम से वंदनीया माता जी की कृपा का चमत्कार
परम वंदनीया माता जी की दिव्य वाणी से उद्घोषित देवसंस्कृति दिग्विजय अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे अश्वमेध महायज्ञों की शृंखला गुजरात के वरोडा तक पहुँच गई। मैं और मेरे जैसे हजारों कार्यकर्ता इस...
जब नेतृत्व स्नेह बनकर सामने आता है शताब्दी नगर में पीढ़ियों का आत्मीय संगम
जब नेतृत्वकर्ता अपने सहयोगियों और साधकों के सुख–दुःख, सुविधा–अभाव तथा गर्मी–सर्दी की चिंता करते हुए अचानक उनके बीच उपस्थित हो जाएँ, तो थकान स्वतः ही विलीन हो जाती है और चेहरे पर स...

.jpg)

