गायत्री मंत्र की व्याहृतियाँ | Gayatri Mantra Ki Vahatiyan
गायत्री मंत्र जो है, तीन व्याहृतियाँ हैं।
कितनी व्याहृतियाँ हैं? तीन।
कौन-कौन सी तीन व्याहृतियाँ हैं?
तीन व्याहृतियों के नाम हैं — भूः, भुवः, स्वः।
यही लगाता है न गायत्री में?
हाँ महाराज जी, मैं तो यही तीन लगाता हूँ।
बस, यह तीन हैं बेटे!
"फिर क्यों साहब, तीन ही हैं?"
नहीं बेटे, अभी और रह गईं।
"धत्त तेरे का! तो आपने पहले क्यों नहीं बता दी?"
बेटे, दो खंडों में बताई हैं।
कितनी व्याहृतियाँ हैं?
सात।
सात व्याहृतियाँ कौन-सी हैं?
जो हम प्राणायाम का मंत्र आपसे कराते हैं, तो हम तीन-तीन व्याहृतियाँ वो बताते हैं — शुरू वाली।
और चार और बता देते हैं।
चार कौन-सी?
बेटे, तपः, महः, जनः, सत्यं।
"और पहले क्यों नहीं बताई?"
यह दो खंड हैं।
एक इसका एक खंड वो है — त्रिपदा।
त्रिपदा वो खंड है जो आदमी के अध्यात्म से, आदमी के चिंतन से, दृष्टिकोण से संबंधित है।
और चार चरण, चार और भाग रह गए।
वो कौन-से हैं?
यह है क्रियायोग, और वो है ज्ञानयोग।
यह है विज्ञान भाग, वो है ज्ञान भाग।
दो खंडों में बँटा हुआ है।
गायत्री मंत्र की व्याहृतियाँ दो खंडों में बँटी हुई हैं।
आप यहाँ जाना — सप्तर्षि आश्रम।
उसमें सात ऋषियों की मूर्तियाँ बनी हुई हैं।
आप देखना, बीच में शंकर जी बैठे हुए हैं, और चारों ओर घूम जाना।
वहाँ सात ऋषियों की मूर्तियाँ बनी हुई हैं।
सात ऋषियों की मूर्तियों के ऊपर गायत्री मंत्र की सात व्याहृतियाँ लगी हुई हैं।
सात व्याहृतियाँ क्या हैं?
सात ऋषि हैं यह!
"सात व्याहृतियाँ क्या हैं?"
सात ऋषि हैं!
"ऋषि तो एक मनुष्य होते हैं।"
हाँ बेटे, मनुष्य।
"तो भगवान भी मनुष्य थे?"
हाँ, भगवान मनुष्य भी थे।
ऋषि मनुष्य थे, मान लिया।
बेटे, मनुष्य भी ऋषि हुए हैं।
और ऋषि जो बादलों में से रात को निकलते हैं — ये मनुष्य नहीं हैं।
मनुष्य मर जाते हैं।
मनुष्य जला दिए जाते हैं।
मनुष्य की एक सीमा होती है।
श्रीकृष्ण भगवान की एक सीमा थी।
देवकी के यहाँ, वसुदेव के घर में पैदा हुए थे — जेलखाने में।
और देखो, डेरावन में — गुजरात में डेरावन नाम की एक जगह है।
डेरावन के पास श्रीकृष्ण भगवान जब पेड़ के नीचे बैठे हुए थे, तब एक बहेलिया आया।
बहेलिए ने समझा यह हिरण का पैर है, और उसने तीर चलाकर मारा।
श्रीकृष्ण भगवान के पैर में लगा, और पैर से श्रीकृष्ण भगवान घायल हो गए।
घायल होकर उनको सेप्टिक हो गया और वहीं उनकी मृत्यु हो गई।
मृत्यु होने के बाद वहीं पर पड़े रहे।
अर्जुन जब बाद में गए — "गुरुजी उठो, गुरुजी!"
मिलना चाहा, तो वो चले गए।
भाई जो थे, उनमें अतिशयोक्ति कथा आती है।
उनके भाई बलराम ने कहा — "हमारा भैया कहाँ चला गया? हमारा भैया कहाँ चला गया?"
पता लगाते-लगाते श्रीकृष्ण भगवान के पास वो भी पहुँचे।
और वहीं देखा — उनकी लाश पड़ी हुई थी, और कुत्ते खा रहे थे।
वहाँ कोई जलाने वाला भी नहीं था, और वहाँ पर मरे हुए पड़े थे।
यह देखकर भाई को बड़ा दुख हुआ।
उसने वहीं अपना प्राण त्याग दिया — किनने? बलराम ने।
स्कंद पुराण की कथा कह रहा हूँ।
दोनों भाइयों की जब मृत्यु हो गई, तो बस वहीं पड़े रहे।
माँस, माँस गिद्धों ने खा लिया, कुत्तों ने खा लिया, कौवों ने खा लिया।
और अर्जुन को जब यह पता चला — "श्रीकृष्ण भगवान का क्या हुआ?"
तब वो तलाश करने के लिए गए।
स्कंद पुराण की कथा के मुताबिक, उन्होंने दोनों भाइयों की हड्डियों को इकट्ठा करके उनका दाह कर्म किया है।
संस्कार किया है।
श्राद्ध किया है।
तर्पण किया है।
श्रीकृष्ण भगवान क्या हो गए बेटे?
मर गए।
"महाराज जी, मर गए भगवान?"
हाँ, मर गए भगवान।
जो शरीरधारी हैं, सब मरे हैं।
सबको मरना पड़ेगा।
Recent Post
विज्ञान ने समस्याएँ सुलझाई कम, उलझाईं अधिक
विज्ञान की एक शाखा रसायनशास्त्र ने लाखों-करोड़ों कार्बनिक और अकार्बनिक पदार्थों की खोज कर ली। इतनी औषधियाँ बन चुकी हैं कि डॉक्टर उन सबको याद भी नहीं रख सकता। जीव विज्ञान ने यहाँ तक पहल...
विज्ञान और उसकी अस्थिरता
ईसा से 200 वर्ष पूर्व नीसिया के वैज्ञानिक ‘हिप्पार्कस’ ने बताया कि, “ब्रह्मांड का केंद्र पृथ्वी है। अन्य ग्रह-उपग्रह उसके चारों ओर केंद्रीय शक्ति (एक्...
विज्ञान की अपूर्णताएँ
विज्ञान की अधिकांश उपलब्धियाँ जड़ प्रकृति के क्षेत्र में हैं। पृथ्वी में पाए जाने वाले सभी कार्बनिक (आर्गेनिक) और अकार्बनिक (इन आर्गेनिक) धातुओं, खनिजों, गैसों और इन सबके द्वारा बनने वाले यंत्रों, ...
विज्ञान की अपूर्णता और स्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है...
विज्ञान की अपूर्णता और अस्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है। इस परिधि को किसी प्रकार कम ...
नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार /गायत्री मंदिर पर रामनवमी पर्व पर पर होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन
*नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार*
*गायत्री मंदिर पर रामनवमी को होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन*
संवाद सूत्र: पचपेड़वा/गैंसड़ी <...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
