देव संस्कृति विश्वविद्यालय में 35 देशों के 142 बच्चों का आगमन
हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न देशों से आए बच्चों का विशेष स्वागत किया गया। इस अवसर पर लगभग 142 बच्चे दुनिया के अनेक देशों से देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुँचे और विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अंतरराष्ट्रीय दल में उज़्बेकिस्तान, अफ़गानिस्तान, अंगोला, श्रीलंका, मलावी, मंगोलिया, यूक्रेन, ताजिकिस्तान, चीन, जापान, तंजानिया, कज़ाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, मोरक्को, लाओस, सीरिया, ज़िम्बाब्वे, नामीबिया, मॉरीशस, थाईलैंड, वियतनाम, रोमानिया, सूरीनाम, चाड, रूस, गुयाना, ईरान, स्लोवाकिया, तुर्कमेनिस्तान, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, मेडागास्कर, बांग्लादेश और कनाडा सहित लगभग 35 देशों के बच्चे शामिल थे।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों, सांस्कृतिक एकता और वैश्विक भाईचारे की भावना को विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों से आए बच्चों का यह मिलन विश्व में शांति, सहयोग और सांस्कृतिक समन्वय का प्रेरक संदेश देता है।
उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने देशों में लौटकर मानवता, नैतिकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने तथा उन्हें समाज में प्रसारित करने का कार्य करें। इस दौरान बच्चों ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया और यहाँ संचालित शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
आए हुए सभी स्टाफ एवं छात्रों ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के परिसर और यहाँ की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मैत्री, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
Recent Post
विज्ञान की अपूर्णताएँ
विज्ञान की अधिकांश उपलब्धियाँ जड़ प्रकृति के क्षेत्र में हैं। पृथ्वी में पाए जाने वाले सभी कार्बनिक (आर्गेनिक) और अकार्बनिक (इन आर्गेनिक) धातुओं, खनिजों, गैसों और इन सबके द्वारा बनने वाले यंत्रों, ...
विज्ञान की अपूर्णता और स्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है...
विज्ञान की अपूर्णता और अस्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है। इस परिधि को किसी प्रकार कम ...
नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार /गायत्री मंदिर पर रामनवमी पर्व पर पर होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन
*नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार*
*गायत्री मंदिर पर रामनवमी को होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन*
संवाद सूत्र: पचपेड़वा/गैंसड़ी <...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
विशिष्ट सामायिक चिंतन: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) एवं शिक्षा
आज जीवन के हर क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात ए०आई० (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बोलबाला है। ए०आई० समाचार की सुर्खियों से आगे जीवन के हर पक्ष का हिस्सा बनती जा रही है। स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिं...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 153): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
कार्यक्रमों में प्रचारात्मक, रचनात्मक और सुधारात्मक अनेक कार्य हैं, जिन्हें घर से बाहर रहते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्यान्वित किया जा सकता है। प्रचारात्मक स्तर के कार्य— 1. झोला पुस्तकाल...
