देव संस्कृति विश्वविद्यालय में “साइबर शिक्षा” – Cyber Awareness & Digital Literacy Program कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को किया गया डिजिटल रूप से जागरूक एवं सशक्त
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में परम वंदनीया माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर परिसर में निवासरत महिलाओं हेतु “साइबर शिक्षा” – Cyber Security Awareness & Digital Literacy Program का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल युग में सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के प्रति सजग करना रहा।
इस कार्यक्रम का आयोजन वंदनीया माताजी इंटरजेनरेशनल सेंटर (VMIC), कंप्यूटर विज्ञान विभाग एवं सृजन शिल्पी (Social Outreach Club) – देव संस्कृति स्टूडेंट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में, आदरणीय प्रतिकुलपति महोदय डॉ. चिन्मय पंड्या जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर में निवासरत महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया । कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न रोचक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें इंटरैक्टिव संवाद, रीयल लाइफ साइबर फ्रॉड केस , “पहचानिए साइबर खतरे” गतिविधि, QR स्कैम से बचाव एवं WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग्स पर लाइव डेमो प्रमुख रहे। साथ ही, साइबर सुरक्षा विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक तथा साइबर थीम पर आधारित Dumb Charades जैसी गतिविधियों ने प्रतिभागियों को मनोरंजन के साथ-साथ व्यावहारिक सीख प्रदान की।
इन सभी गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रभावी प्रयास किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों द्वारा यह संकल्प लिया गया कि वे अपने डिजिटल जीवन में डिजिटल वेलबीइंग, सुरक्षित डिजिटल लाइफस्टाइल एवं साइबर सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखेंगी तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा खुले संवाद के माध्यम से साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। कार्यक्रम ने यह संदेश सशक्त रूप से प्रस्तुत किया कि डिजिटल सशक्तिकरण तभी सार्थक है, जब उसके साथ जागरूकता और संतुलन भी जुड़ा हो।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर यह प्रेरणादायक संदेश दिया गया कि “डिजिटल रूप से सशक्त नारी ही सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज की आधारशिला है।” यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए केवल एक जागरूकता पहल नहीं, बल्कि सीख, सहभागिता और सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायी अनुभव सिद्ध हुआ।
Recent Post
विज्ञान की अपूर्णताएँ
विज्ञान की अधिकांश उपलब्धियाँ जड़ प्रकृति के क्षेत्र में हैं। पृथ्वी में पाए जाने वाले सभी कार्बनिक (आर्गेनिक) और अकार्बनिक (इन आर्गेनिक) धातुओं, खनिजों, गैसों और इन सबके द्वारा बनने वाले यंत्रों, ...
विज्ञान की अपूर्णता और स्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है...
विज्ञान की अपूर्णता और अस्थिरता
भौतिक तथ्यों की जानकारी देना और पदार्थ की शक्ति का सुविधाजनक उपयोग सिखाना— विज्ञान का क्षेत्र इतना ही है। हर बात की एक सीमा होती है। विज्ञान की सीमा भी इतनी ही है। इस परिधि को किसी प्रकार कम ...
नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार /गायत्री मंदिर पर रामनवमी पर्व पर पर होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन
*नवरात्रि में घर घर चल रहे विभिन्न संस्कार*
*गायत्री मंदिर पर रामनवमी को होगा पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन*
संवाद सूत्र: पचपेड़वा/गैंसड़ी <...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 157):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
कहने को गायत्री परिवार, प्रज्ञा परिवार आदि नाम रखे गए हैं और उनकी सदस्यता का रजिस्टर तथा समयदान-अंशदान का अनुबंध भी है, पर वास्तविकता दूसरी ही है, जिसे हम सब भली भाँति अनुभव भी करते हैं। वह है&mdas...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 156):आत्मीयजनों से अनुरोध एवं उन्हें आश्वासन
साधना से उपलब्ध अतिरिक्त सामर्थ्य को विश्व के मूर्द्धन्य वर्गों को हिलाने-उलटने में लगाने का हमारा मन है। अच्छा होता सुई और धागे को आपस में पिरो देने वाले कोई सूत्र मिल जाते; अन्यथा सर्वथा अपरिचित ...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 155):तीन संकल्पों की महान् पूर्णाहुति
हमने जैसा कि इस पुस्तक में समय-समय पर संकेत किया है। जैसे हमारे बॉस के आदेश मिलते रहे हैं, वैसे ही हमारे संकल्प बनते, पकते व फलित होते गए हैं। सन् 1986 वर्ष का उत्तरार्द्ध हमारे जीवन का महत्त्वपूर्...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 154): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
परिवर्तन और निर्माण दोनों ही कष्टसाध्य हैं। भ्रूण जब शिशुरूप में धरती पर आता है, तो प्रसवपीड़ा के साथ होने वाला खून-खच्चर दिल दहला देता है। प्रस्तुत परिस्थितियों के दृश्य और अदृश्य दोनों ही पक्ष ऐसे...
विशिष्ट सामायिक चिंतन: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) एवं शिक्षा
आज जीवन के हर क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात ए०आई० (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बोलबाला है। ए०आई० समाचार की सुर्खियों से आगे जीवन के हर पक्ष का हिस्सा बनती जा रही है। स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिं...
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 153): जीवन के उत्तरार्द्ध के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्धारण
कार्यक्रमों में प्रचारात्मक, रचनात्मक और सुधारात्मक अनेक कार्य हैं, जिन्हें घर से बाहर रहते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्यान्वित किया जा सकता है। प्रचारात्मक स्तर के कार्य— 1. झोला पुस्तकाल...
