• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • माता-पिता की महान् जिम्मेदारी
    • बालक के प्रथम तीन वर्ष
    • प्रारम्भिक संस्कारों का महत्व—
    • शिशु की मौलिक आवश्यकताएं—
    • शिशु के व्यक्तित्व का निर्माण
    • बच्चे का मानसिक एवं भावात्मक विकास
    • छः से दस वर्ष की अवस्था तक विकास
    • बच्चों की शक्तियों का विकास कैसे करें?
    • बच्चों को स्वाधीन बनाइये—
    • बच्चे के गर्व को प्रोत्साहित कीजिए—
    • यौवन का प्रभात तथा सावधानी
    • बच्चों की दुर्बलताएं तथा सुधार
    • बच्चों की मानसिक ग्रंथियां
    • भावुकता जन्य ग्रंथियां—
    • आत्महीनता की ग्रंथियां—
    • डरने वाले बच्चे
    • भूलने वाले बच्चे
    • चिढ़ने वाले बच्चे
    • चोरी करने वाले बच्चे
    • जिद्दी बच्चों का सुधार
    • यौन सम्बन्धी जटिलताएं—
    • बच्चों के शौक तथा रुचिकर कार्य
    • बच्चों की शिक्षा
    • मानसिक परीक्षा कराइये
    • आज्ञापालन की आदत—
    • उद्दण्ड स्वभाव शक्ति सूचक है
    • रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित कीजिये
    • बच्चों के स्वास्थ्य की समस्याएं
    • कसरत कराया कीजिये
    • शुद्ध वायु में रखिये
    • मालिश करना सिखाइये
    • कुछ कराते रहिए
    • जीवन के सम्पर्क में लाइये
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - मनचाही सन्तान

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


माता-पिता की महान् जिम्मेदारी

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


1 Last


जब आप परिवार में एक नये बच्चे को जन्म देकर एक नये नागरिक की अभिवृद्धि करते हैं तब आप अनेक प्रकार की सामाजिक, पारिवारिक एवं वैयक्तिक जिम्मेदारियों की वृद्धि करते हैं। आपके परिवार में आने वाला नया बालक उत्तरदायित्वों का एक पुलन्दा है, जिसे वहन करने के लिए जन्म से पूर्व ही आपको गम्भीरता से विचार कर लेना चाहिए। क्या आपको वास्तव में पुत्र या पुत्री की आवश्यकता है? क्या आप हृदय के गहन तल से पुत्र-पुत्री की कामना करते हैं? क्या आपकी आय इतनी है कि आने वाले बच्चे का व्यय, उसके जन्म, पालन, शिक्षा आदि के खर्चे आप सहन कर सकें? क्या आप की इतनी हैसियत हो चुकी है कि एक नये व्यक्तित्व के आगमन से आपको कोई आर्थिक कठिनाई न होगी? क्या आपके पास इतना बड़ा मकान है कि उसके लिए पृथक प्रबन्ध कर सकें? कुछ माता-पिता यों ही भावुकता के वश में आकर या वासना के तांडव में उन्मत्त होकर या कोरे मनोरंजन मात्र के क्षुद्र क्षणिक आवेशों में फंस कर संतान को जन्म देते हैं, भविष्य के विषय में कुछ भी पूर्व चिंतन नहीं करते। कहीं-कहीं अनचाही सन्तान उत्पन्न हो जाती है। ऐसे अविवेकी असंयमी माता-पिता समाज के भार को बढ़ाते हैं।

सन्तान उत्पत्ति हंसी खेल नहीं हैं, उत्तरदायित्व का गुरुतर भार है। एक सन्तान के उत्पन्न होने के पश्चात् उससे जीवन पर्यन्त मुक्ति नहीं। केवल मृत्यु ही आपके उस भार को हलका करेगी किन्तु ऐसा करने में आपको अनेक भावनाजन्य, मानसिक क्लेशों का सामना करना पड़ेगा। प्रत्येक बच्चे से घरेलू व्यय इतना बढ़ेगा कि आपको अपना पेट काट कर, अपने आप भूखा-प्यासा, उघाड़ा रहकर उसकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना होगा। आपका जेब खर्च कम हो जायगा और मनोरंजनों में भी कमी हो जायगी। आपके पांवों में ऐसी बेड़ियां पड़ेंगी, जो मजबूती से आपको संसार के माया मोह से बांधेंगी। लड़के की शिक्षा, पालन-पोषण, रोजगार इत्यादि का प्रबन्ध न होने तक आप उसी से बंधे रहेंगे। यदि पुत्री है तो उसके स्वास्थ्य, शिक्षा, देखभाल और विवाह इत्यादि की चिन्ता आपको घुला डालेगी। माता के लिए तो संतान का भार बहुत गम्भीर अर्थ रखता है। प्रत्येक संतान को जन्म देने पर उसके स्वास्थ्य तथा आयु का आठवां भाग क्षीण हो जाता है। आठ सन्तानों के पश्चात् साधारण रूप में माता की मृत्यु ही समझना चाहिए। एक बार बालक के जन्म के पश्चात् उसका स्वास्थ्य सौन्दर्य वैसा नहीं पनपता, वह अनेक गुप्त रोगों की शिकार हो जाती है। प्रत्येक संतान यौवन को नष्ट कर करती है, सौन्दर्य को म्लान कर कुरूपता बढ़ाती है और बुढ़ापा, कमजोरी, रोग समीप लाती है। मानसिक दृष्टि से चिन्ता, उत्तरदायित्व, आन्तरिक आह्लाद का ह्रास, क्रोध, घृणा, स्वार्थ, कुढ़न की अभिवृद्धि होती है। अंदर ही अंदर माता-पिता अपने बोझ का अनुभव करते हैं और संतप्त रहते हैं। ज्यों-ज्यों संतान बड़ी होती है और माता-पिता की जवानी समाप्त होती है, त्यों-त्यों सन्तान रूपी बोझ खलता है। यदि संयोगवश सन्तान आवारा या दुष्ट प्रवृत्ति की हुई, तो मृत्यु पर्यन्त मनःशान्ति प्राप्त नहीं होती। अतः सन्तान को जन्म देने से पूर्व विवेक बुद्धि, संयम और पर्याप्त विचार कर लीजिए।

1 Last


Other Version of this book



मनचाही सन्तान
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • माता-पिता की महान् जिम्मेदारी
  • बालक के प्रथम तीन वर्ष
  • प्रारम्भिक संस्कारों का महत्व—
  • शिशु की मौलिक आवश्यकताएं—
  • शिशु के व्यक्तित्व का निर्माण
  • बच्चे का मानसिक एवं भावात्मक विकास
  • छः से दस वर्ष की अवस्था तक विकास
  • बच्चों की शक्तियों का विकास कैसे करें?
  • बच्चों को स्वाधीन बनाइये—
  • बच्चे के गर्व को प्रोत्साहित कीजिए—
  • यौवन का प्रभात तथा सावधानी
  • बच्चों की दुर्बलताएं तथा सुधार
  • बच्चों की मानसिक ग्रंथियां
  • भावुकता जन्य ग्रंथियां—
  • आत्महीनता की ग्रंथियां—
  • डरने वाले बच्चे
  • भूलने वाले बच्चे
  • चिढ़ने वाले बच्चे
  • चोरी करने वाले बच्चे
  • जिद्दी बच्चों का सुधार
  • यौन सम्बन्धी जटिलताएं—
  • बच्चों के शौक तथा रुचिकर कार्य
  • बच्चों की शिक्षा
  • मानसिक परीक्षा कराइये
  • आज्ञापालन की आदत—
  • उद्दण्ड स्वभाव शक्ति सूचक है
  • रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित कीजिये
  • बच्चों के स्वास्थ्य की समस्याएं
  • कसरत कराया कीजिये
  • शुद्ध वायु में रखिये
  • मालिश करना सिखाइये
  • कुछ कराते रहिए
  • जीवन के सम्पर्क में लाइये
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj