• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • माता-पिता की महान् जिम्मेदारी
    • बालक के प्रथम तीन वर्ष
    • प्रारम्भिक संस्कारों का महत्व—
    • शिशु की मौलिक आवश्यकताएं—
    • शिशु के व्यक्तित्व का निर्माण
    • बच्चे का मानसिक एवं भावात्मक विकास
    • छः से दस वर्ष की अवस्था तक विकास
    • बच्चों की शक्तियों का विकास कैसे करें?
    • बच्चों को स्वाधीन बनाइये—
    • बच्चे के गर्व को प्रोत्साहित कीजिए—
    • यौवन का प्रभात तथा सावधानी
    • बच्चों की दुर्बलताएं तथा सुधार
    • बच्चों की मानसिक ग्रंथियां
    • भावुकता जन्य ग्रंथियां—
    • आत्महीनता की ग्रंथियां—
    • डरने वाले बच्चे
    • भूलने वाले बच्चे
    • चिढ़ने वाले बच्चे
    • चोरी करने वाले बच्चे
    • जिद्दी बच्चों का सुधार
    • यौन सम्बन्धी जटिलताएं—
    • बच्चों के शौक तथा रुचिकर कार्य
    • बच्चों की शिक्षा
    • मानसिक परीक्षा कराइये
    • आज्ञापालन की आदत—
    • उद्दण्ड स्वभाव शक्ति सूचक है
    • रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित कीजिये
    • बच्चों के स्वास्थ्य की समस्याएं
    • कसरत कराया कीजिये
    • शुद्ध वायु में रखिये
    • मालिश करना सिखाइये
    • कुछ कराते रहिए
    • जीवन के सम्पर्क में लाइये
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - मनचाही सन्तान

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


प्रारम्भिक संस्कारों का महत्व—

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 2 4 Last


प्रथम वर्ष में बच्चा माता के संसर्ग तथा उसके दूध पिलाते समय के विचारों से व्यक्तित्व प्राप्त करता है। हमारी नब्बे प्रतिशत माताएं यह नहीं समझतीं कि उनके इर्द-गिर्द रहने वाले विचारों का वातावरण उनके नन्ने-मुन्ने पर कितना महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रहा है। जिन माताओं को अनचाही या अनैतिक दृष्टि से प्राप्त की हुई सन्तान होती है तथा जो निरन्तर अपनी अनैतिकता के विषय में गुपचुप चिन्तन किया करती हैं, उनका दूषित प्रभाव बच्चे पर पड़ता है और वह नैराश्य, खिन्न, चिड़चिड़ा और आत्महीनता की ग्रन्थि से युक्त बनता है। बच्चे को दूध पिलाने वाली माताओं को विषय सम्भोग इत्यादि से विष की तरह बचना चाहिए क्योंकि इस प्रकार के दूषित विचारों वाली माता का पुत्र कामी लम्पट और आवारा हो सकता है। अत्यधिक क्रोधी, उत्तेजित या बात-बात पर बिगड़ उठने वाली माताओं के बच्चे उग्र स्वभाव के बनते हैं। इसका कारण बच्चे के प्रारम्भिक संस्कार हैं। माता-पिता द्वारा बोले जाने वाले या उनके मन में मौजूद रहने वाले सद्भाव अथवा दुर्भाव अपनी अमिट छाप (इम्प्रेशन) बच्चे के मानस-पटल पर छोड़ जाते हैं। सावधान! बच्चा आपसे अपने प्रारम्भिक संस्कार प्राप्त करता है।

आप जिस प्रकार घर में रहते हैं, उठते बैठते या व्यवहार करते हैं, घर में जैसी शिष्टता या अशिष्टता चलती है, जो-जो अच्छी बातें या गालियां दी जाती हैं, जो प्रवृत्तियां उसके समीप के वातावरण में दिन भर चला करती हैं, उन समस्त परिस्थितियों, आपके व्यवहारों से बालक अपने संस्कार ग्रहण करता है। यह मत समझिये कि इस नन्हे के मस्तिष्क में आपके व्यवहार को समझने की शक्ति नहीं है। उसके पास वे सभी बौद्धिक शक्तियां हैं जो आपके विकसित मस्तिष्क में हैं। आपके हर्ष, क्रोध, प्यार, तिरस्कार, द्वेष इत्यादि समस्त भावों को नन्हा मस्तिष्क ग्रहण करता चलता है। उसका प्रारम्भिक ज्ञान अंधानुकरण पर आधारित है। आप उसके लिए ऐसे जीवित आदर्श हैं, जिससे उसे अपने गुप्त मन के असंख्य संस्कार बनाने हैं।

बचपन के संस्कारों में जीवन का बड़ा महत्व है। ये संस्कार बीज रूप से बच्चे के मस्तिष्क में संग्रहीत रहते हैं तथा उनके कार्यों को संचालित किया करते हैं। जटिल भावना ग्रंथियों का निर्माण बचपन के संस्कारों से ही होता है। बड़ा हो जाने पर भी गुप्त रूप से गालियों, अशिष्टता सूचक व्यवहारों या अश्लील शब्दों के प्रयोगों द्वारा प्रायः बचपन के कुसंस्कार व्यक्त हुआ करते हैं। कुसंस्कारों में प्रारम्भिक जीवन व्यतीत करने वाला बालक बूढ़ा होने पर भी उन्हीं का दास बना रहता है।

First 2 4 Last


Other Version of this book



मनचाही सन्तान
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • माता-पिता की महान् जिम्मेदारी
  • बालक के प्रथम तीन वर्ष
  • प्रारम्भिक संस्कारों का महत्व—
  • शिशु की मौलिक आवश्यकताएं—
  • शिशु के व्यक्तित्व का निर्माण
  • बच्चे का मानसिक एवं भावात्मक विकास
  • छः से दस वर्ष की अवस्था तक विकास
  • बच्चों की शक्तियों का विकास कैसे करें?
  • बच्चों को स्वाधीन बनाइये—
  • बच्चे के गर्व को प्रोत्साहित कीजिए—
  • यौवन का प्रभात तथा सावधानी
  • बच्चों की दुर्बलताएं तथा सुधार
  • बच्चों की मानसिक ग्रंथियां
  • भावुकता जन्य ग्रंथियां—
  • आत्महीनता की ग्रंथियां—
  • डरने वाले बच्चे
  • भूलने वाले बच्चे
  • चिढ़ने वाले बच्चे
  • चोरी करने वाले बच्चे
  • जिद्दी बच्चों का सुधार
  • यौन सम्बन्धी जटिलताएं—
  • बच्चों के शौक तथा रुचिकर कार्य
  • बच्चों की शिक्षा
  • मानसिक परीक्षा कराइये
  • आज्ञापालन की आदत—
  • उद्दण्ड स्वभाव शक्ति सूचक है
  • रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित कीजिये
  • बच्चों के स्वास्थ्य की समस्याएं
  • कसरत कराया कीजिये
  • शुद्ध वायु में रखिये
  • मालिश करना सिखाइये
  • कुछ कराते रहिए
  • जीवन के सम्पर्क में लाइये
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj