• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • माता-पिता की महान् जिम्मेदारी
    • बालक के प्रथम तीन वर्ष
    • प्रारम्भिक संस्कारों का महत्व—
    • शिशु की मौलिक आवश्यकताएं—
    • शिशु के व्यक्तित्व का निर्माण
    • बच्चे का मानसिक एवं भावात्मक विकास
    • छः से दस वर्ष की अवस्था तक विकास
    • बच्चों की शक्तियों का विकास कैसे करें?
    • बच्चों को स्वाधीन बनाइये—
    • बच्चे के गर्व को प्रोत्साहित कीजिए—
    • यौवन का प्रभात तथा सावधानी
    • बच्चों की दुर्बलताएं तथा सुधार
    • बच्चों की मानसिक ग्रंथियां
    • भावुकता जन्य ग्रंथियां—
    • आत्महीनता की ग्रंथियां—
    • डरने वाले बच्चे
    • भूलने वाले बच्चे
    • चिढ़ने वाले बच्चे
    • चोरी करने वाले बच्चे
    • जिद्दी बच्चों का सुधार
    • यौन सम्बन्धी जटिलताएं—
    • बच्चों के शौक तथा रुचिकर कार्य
    • बच्चों की शिक्षा
    • मानसिक परीक्षा कराइये
    • आज्ञापालन की आदत—
    • उद्दण्ड स्वभाव शक्ति सूचक है
    • रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित कीजिये
    • बच्चों के स्वास्थ्य की समस्याएं
    • कसरत कराया कीजिये
    • शुद्ध वायु में रखिये
    • मालिश करना सिखाइये
    • कुछ कराते रहिए
    • जीवन के सम्पर्क में लाइये
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - मनचाही सन्तान

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


जिद्दी बच्चों का सुधार

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 19 21 Last


जिद का प्रधान कारण बचपन में बालकों की उचित-अनुचित इच्छाओं की पूर्ति तथा अत्यधिक लाड़ प्यार है। बालकों को प्यार और सहानुभूति चाहिये, किन्तु इसकी अधिकता से बालक को एक प्रकार की मिथ्या आत्म-लघुता या बड़प्पन की भावना आ जाती है। वह अपने गुणों को बहुत बढ़ा-चढ़ा कर देखता है। यह एक प्रकार का मद है, जिसके सामने माता-पिता का व्यक्तित्व झुक जाता है।

हर बार जिद कर वह माता-पिता के हृदय में करुणा का संचार करता है, माता-पिता की अति भावुकता के कारण वह अनुचित बातों, घृणित आदतों, असंयम, अनियमितता और आनन्द की ओर बढ़ता जाता है। प्रत्येक जिद उसके मानसिक जगत में रहने वाला मस्तिष्क का एक मानसिक मार्ग है। पुनरावृत्ति से इन मार्गों की गहराई निरन्तर बढ़ती रहती है। जिद्दी बालक बड़े होकर माता पिता के लिये एक विषम समस्या बन जाते हैं।

सुधारने का सर्वप्रथम उपाय यह है कि अपने मन से झूंठी भावुकता, जो बालक का भविष्य बिगाड़ रही है, निकाल देनी चाहिए। उसकी अनुचित बातों को पूर्ण कभी न करें चाहे वह दिन भर मचलता रहे। दो चार बार सख्ती दिखाने से बालक को यह मालूम हो जायगा कि वह रोकर या जिद से आपको नहीं हरा सकता है। अतः वह यह आदत छोड़ देगा।

रोने से चुप करने के लिए किसी प्रकार की मिठाई, पैसा, खिलौना अथवा अन्य किसी वस्तु के रूप में रिश्वत या घूंस देकर बालक को चुप मत कीजिए। उसे रोने चिल्लाने दीजिये और चिल्लाहट को सहन कर अपनी दृढ़ता दिखाइए।

उसे समय पर भोजन, दूध या जो कुछ फल इत्यादि आप देते हैं, देते रहिए। अनियमित रूप से उन्हें खिलौने या उनकी फरमाइशें पूरी करने से उनकी जिद तो चलती रहती ही है, स्वास्थ्य भी नष्ट हो जाता है। बालक को चाट पकौड़ी या बाजार की चीजें खिलाना सच्चा ममत्व नहीं है बाल्यावस्था से ही उन्हें संयम का पाठ पढ़ाना उचित है। नियमितता और संयम से उनका चरित्र निर्माण होता है।

वातावरण बदलने का भी उत्तम प्रभाव पड़ता है। जिन माता-पिता के पास वह अधिक जिद करता है, उनसे दूर रखकर नये व्यक्तियों में निवास करने से बालक को अपनी जिद की निस्सारता और पूर्ति न होने का तथ्य ज्ञान हो जाता है। अतः जिद्दी बालक दूसरों के घर में रह कर प्रायः सुधर जाते हैं।

बालक को जिद करते समय उसे पूर्ण कर अपनी कमजोरी न दिखाइये।

First 19 21 Last


Other Version of this book



मनचाही सन्तान
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • माता-पिता की महान् जिम्मेदारी
  • बालक के प्रथम तीन वर्ष
  • प्रारम्भिक संस्कारों का महत्व—
  • शिशु की मौलिक आवश्यकताएं—
  • शिशु के व्यक्तित्व का निर्माण
  • बच्चे का मानसिक एवं भावात्मक विकास
  • छः से दस वर्ष की अवस्था तक विकास
  • बच्चों की शक्तियों का विकास कैसे करें?
  • बच्चों को स्वाधीन बनाइये—
  • बच्चे के गर्व को प्रोत्साहित कीजिए—
  • यौवन का प्रभात तथा सावधानी
  • बच्चों की दुर्बलताएं तथा सुधार
  • बच्चों की मानसिक ग्रंथियां
  • भावुकता जन्य ग्रंथियां—
  • आत्महीनता की ग्रंथियां—
  • डरने वाले बच्चे
  • भूलने वाले बच्चे
  • चिढ़ने वाले बच्चे
  • चोरी करने वाले बच्चे
  • जिद्दी बच्चों का सुधार
  • यौन सम्बन्धी जटिलताएं—
  • बच्चों के शौक तथा रुचिकर कार्य
  • बच्चों की शिक्षा
  • मानसिक परीक्षा कराइये
  • आज्ञापालन की आदत—
  • उद्दण्ड स्वभाव शक्ति सूचक है
  • रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित कीजिये
  • बच्चों के स्वास्थ्य की समस्याएं
  • कसरत कराया कीजिये
  • शुद्ध वायु में रखिये
  • मालिश करना सिखाइये
  • कुछ कराते रहिए
  • जीवन के सम्पर्क में लाइये
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj