कसरत कराया कीजिये
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
व्यायाम की आदत प्रारम्भ से ही डालना चाहिये अन्यथा बच्चों में आलस्य, मोटापन, निकम्मापन, झींकना, दुःखी रहना इत्यादि दुर्गुण आ जाते हैं। व्यायाम के अनेक उपाय हो सकते हैं, जैसे खेल कूद, भागना, तैरना, पेड़ों पर चढ़ना, कुश्ती, अंग्रेजी डम्बल या भारतीय योगिक व्यायाम। उन्हें गहरी सांस लेना सिखलाइये। वे नित्य समय पर स्नान करें, मालिश किया करें। ऐसा प्रयत्न करें कि व्यायाम उनके लिये बोझ न बन जाय वरन् वे उसे मनोयोग पूर्वक करें। श्वास सम्बन्धी कसरतें अति उत्तम होती हैं। बलपूर्वक श्वास-प्रश्वास की क्रिया चलने की अपेक्षा तेज चलने, धीरे-धीरे छोड़ने से हृदय और फेफड़ों को बहुत लाभ पहुंचता है।

