• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes

  • TOC
    • प्रथम अध्याय— युग-सन्धि की प्रसव-पीड़ा और प्रज्ञावतरण
    • इस सुयोग-सौभाग्य को खोयें नहीं
    • स्वयं बदलें—प्रवाह को उलटें
    • युगशिल्पी अहंमन्यता के विष-पान से बचे रहें
    • अध्यात्म क्षेत्र की वरिष्ठता—विनम्रता पर निर्भर
    • प्रज्ञा परिजनों के सप्त महाव्रत
    • सृजन यज्ञ में हमारी श्रद्धांजलियां समर्पित होनी ही चाहिए
    • द्वितीय अध्याय— प्रज्ञा संस्थानों का निर्माण और उनके उत्तरदायित्व
    • प्रज्ञा संस्थानों को प्राणवान रखा जाय
    • कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को अनिवार्य प्राथमिकता दी जाए
    • ‘‘ज्ञानरथ’’ समय की महती आवश्यकता
    • झोला पुस्तकालय चलायें—युग चेतना लायें
    • लोकरंजन और लोकमंगल का समन्वय स्लाइड प्रोजेक्टर
    • आदर्श वाक्य—बोलती दीवारें
    • जन्म दिवसोत्सव, देखने में छोटा किन्तु परिणाम में महान
    • एकाकी प्रयत्न से चल पड़ने वाले प्रज्ञा मंदिर
    • इस वर्ष के दो विशेष अभियान
    • तृतीय अध्याय— प्रज्ञा परिवार का पुनर्गठन
    • शोध-संसद— ब्रह्मवर्चस् शोध के लिए मनीषा को युग निमंत्रण
    • युग प्रवक्ता संसद— धर्मतन्त्र की गरिमा समझें और उसे परिष्कृत करें
    • तीर्थ यात्रा की पुण्य प्रक्रिया का पुनर्जीवन
    • युग शिल्पी संसद— युग शिल्पी संसद की कार्य पद्धति का श्रीगणेश
    • युग गायक संसद— वाणी के कलाकार एक कदम आगे आयें
    • उपाध्याय संसद— उपाध्याय वर्ग नई पीढ़ी को युग चेतना से अनुप्राणित करें
    • युग प्रहरी संसद— प्रज्ञा परिजनों के लिए अणुव्रत
    • सम्पर्क संसद— जिन्हें जन सम्पर्क का सुयोग प्राप्त है वे उसमें कुछ और भी जोड़ें
    • भविष्य निर्माता संसद— युवा पराक्रम नव सृजन की दिशाधारा अपनाये
    • चतुर्थ अध्याय— युग शिल्पी प्रशिक्षण का संक्षिप्त पाठ्यक्रम
    • प्रज्ञा योग हृदयंगम करने योग्य तत्वदर्शन
    • प्रज्ञा योग की क्रिया परक साधना पद्धति
    • आसन प्राणायाम से आधि-व्याधि निवारण
    • जड़ी-बूटियों से स्वास्थ्य संरक्षण एकौषधि उपचार पद्धति
    • दिव्य औषधियों द्वारा आध्यात्मिक कायाकल्प
    • देव संस्कृति का पुनरुत्थान और तुलसी अभियान
    • आन्तरिक कायाकल्प हेतु आहार साधना
    • धर्मानुष्ठानों के क्रियाकृत्य उद्देश्यपूर्ण रहें
    • छोटे-बड़े धार्मिक आयोजन की व्यापक व्यवस्था चल पड़े
    • देव दक्षिणा प्रत्येक धर्मानुष्ठान का अविच्छिन्न अंग
    • युग-संगीत उभरे और व्यापक बने
    • प्रज्ञा पुराण कथा—उद्देश्य और स्वरूप
    • प्रज्ञा आयोजनों की तैयारी इस प्रकार करें
    • प्राणवान कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों का उत्तरदायित्व संभालें
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login

Books - प्रज्ञा अभियान का दर्शन स्वरूप और कार्यक्रम

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT

अध्यात्म क्षेत्र की वरिष्ठता—विनम्रता पर निर्भर

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note

First 4 6 Last

युग शिल्पियों की समर्थता, वरिष्ठता, उनकी विद्या, बुद्धि, आयु वंश आदि के आधार पर नहीं वरन् व्यक्तित्व की विशिष्टता के साथ अविच्छिन्न रूप से सम्बद्ध है। यह किस नियम अनुशासन पर निर्धारित है, इसके लिए एक आचार संहिता ‘युग शिल्पियों के सप्त महाव्रत’ नाम से प्रस्तुत की जा रही है। जो उसे जितनी गम्भीरता से समझने का, जितनी तत्परता से अपनाने का प्रयत्न करेंगे, वे उसी अनुपात में युग पुरुष बनने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे, मूर्धन्य महामानव कहलायेंगे और अपनी आत्मिक विभूतियों से असंख्यों को अनुप्राणित करेंगे, अपने ढांचे में ढालेंगे।
बड़ा, सबसे बड़ा, सबसे बड़ा बनने की ललक इतनी मदान्ध हो जाती है कि  न न्याय सूझता है, न औचित्य और न परिणाम, न मर्यादाओं का ध्यान रहता है और न नम्रता सधती है। बैल बनने की प्रतिस्पर्धा में एक मेढक अपने पेट में हवा भरता चला गया और अन्त में उदर कलेवर फट जाने पर बेमौत मरा। वह कहानी मनुष्यों पर लागू होती है। जितनी जल्दी बन पड़े, जितना अधिक बटोरा सम्भव हो उतना बिना परीक्षा किए, बिना मूल्य चुकाये, किसी भी छल, छद्म से अपने लिए उपलब्ध कर लिया जाय। यही है सेवा मार्ग पर चलने वालों की दुर्गति बनाने वाली ललक, भावनात्मक अवगति। आश्चर्य होता है कि जब ख्याति की, पदवी की इतनी अधिक लिप्सा थी तो उसके लिए दूसरे सस्ते उपाय—हथकण्डे हो सकते थे। सेवा का जटिल मार्ग क्यों चुना जाय? यदि चुन ही लिया गया तो सेवा की अभिन्न सहचरी नम्रता को भी साथ लेकर चलना था। सेवा धर्म के साथ शालीनता का समन्वय रहना चाहिए। लोक सेवी को निस्पृह एवं विनम्र होना चाहिए। इसी में उसकी गरिमा और उज्ज्वल भविष्य की सम्भावना है। जो बड़प्पन लूटने, साथियों की तुलना में अधिक चमकने, उछलने का प्रयत्न करेंगे वे औंधे मुंह गिरेंगे और अपने दांत तोड़ लेंगे। साथी क्यों किसी का दर्प सहें, किसी के बड़े बनने पर अपनी हेठी क्यों स्वीकार करें?
सुन्द, उपसुन्द की कथा प्रसिद्ध है। एक सुन्दरी पर आसक्त होकर दोनों आपस में लड़ पड़े और मरकर समाप्त हो गये। मुगलों ने कई पीढ़ियों तक बाप की, भाइयों की छाती पर चढ़कर गद्दी हथियाई। मध्य-कालीन सामन्तों ने ऐसे कितने ही कुकृत्य किये जिनमें उत्तराधिकारी बालकों की हत्या करके स्वयं मात्र दरबारी होते हुए भी सिंहासनारूढ़ हो बैठे। संस्थाओं के विघटन में यह पद लोलुपता ही प्रधान कारण रही है। कल परसों जनता पार्टी का विघटन होकर चुका है। उसमें व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का, पदलिप्सा का नग्ननृत्य, साथ ही दुष्परिणाम हर किसी ने देखा है। कौरव-पांडव चक्रवर्ती युधिष्ठिर के अनुशासन में न रहकर अपना स्वतन्त्र वर्चस्व चमकाने के लिए व्याकुल कौरवों ने वह राजनीति अपनाई जो अन्ततः महाभारत के रूप में महाविनाश का कारण बनी। कृष्ण का यादव वंश भूखा, नंगा नहीं था, लेकिन उसका हर सदस्य अपनी वशिष्ठता सिद्ध करने और अन्यों को गिराने के लिए सामूहिक आत्मघात की स्थिति तक जा पहुंचा। यही सब देखकर व्यास जी ने अकाट्य सिद्धान्त के रूप में लिखा था—
बहवः यत्र नेतारः बहवः मानकांक्षिणः।     सर्वे महत्वमिच्छन्नि, स दल अवसीदतिः।
जहां बहुत लोग नेता बनें, जहां बहुतों की महत्वाकांक्षा, यश लिप्सा हो वह दल अन्ततः नष्ट होकर रहेगा।
युग शिल्पियों को समय रहते इस खतरे से बचना चाहिए। हम में से एक भी लोकेषणा ग्रस्त बड़प्पन का महत्वाकांक्षी न बनने पाये। जो युगशिल्पी विश्व विनाश को रोकने चले हैं, यदि वे महत्वाकांक्षा अपनाकर साथियों को पीछे धकेलेंगे, अपना चेहरा चमकाने के लिए प्रतिद्वन्द्विता खड़ी करेंगे तो अपने पैरों कुल्हाड़ी मारेंगे और इस मिशन को बदनाम नष्ट, भ्रष्ट करके रहेंगे, जिसकी नाव पर वे चढ़े हैं।
भगवान् कृष्ण ने महाभारत के उपरान्त हुए राजसूय यज्ञ में आग्रह पूर्वक आगन्तुकों के पैर धोने का काम अपने जिम्मे लिया था और सज्जनोचित विनम्रता का परिचय दिया था। गांधीजी कांग्रेस के पदाधिकारी नहीं रहे किन्तु फिर भी सबसे अधिक सेवा करने और मान पाने में समर्थ हुए। राम भरत में से दोनों ने राज तिलक की गेंद दूसरे की ओर लुढ़कने में कोर कसर न रहने दी। चाणक्य झोपड़ी में रहते थे ताकि राजमद उनके ऊपर न चढ़े और किसी साथी के मन में प्रधानमन्त्री का ठाट-बाट देखकर वैसी ही ललक न उठे। राजा-जनक हल जोतते थे। बादशाह नसिरुद्दीन टोपी सीकर गुजारा करते थे। यह वे उदाहरण हैं जिनसे साथियों को अधिक विनम्र और संयमी बनने की प्रेरणा मिलती है। नहुष ने ऋषियों को पातकों में जोता और सर्प बनने का शाप ओढ़ने को विवश हुए। पेशवाओं के प्रधान न्यायाधीश राम शास्त्री पत्नी जब राजमहल के बहुमूल्य वस्त्र, आभूषण के उपहार लेकर वापस लौटीं तो उनने दरवाजा बन्द कर लिया और कहा ब्राह्मणों की पत्नी को अपरिग्रही आदर्श का पालन करना होगा अन्यथा विनम्रता की सम्पदा हाथ से चली जाएगी और हम लोग द्रोणाचार्य की तरह नौकर बनेंगे और कुछ भी करने के लिए तैयार होते रहेंगे।
युग शिल्पियों को राजकाजी लोगों की तरह बड़प्पन, ठाट-बाट, वैभव की तो न चाह करनी चाहिये और न उसके लिए अपने पुनीत क्षेत्र में हाथ-पैर पीटकर ईर्ष्या द्वेष का विष बोना चाहिये। जो जितना बड़ा हो वह उतना ही नम्र होकर रहे। अनुशासन पाले और योग्यता के अनुरूप वर्चस्व पाने का प्रयास करे। मिशन में योग्यता का नहीं उस सज्जनता का महत्व है जिसके साथ नम्रता, निरहंकारिता अविच्छिन्न रूप से जुड़ी हुई है। हम में से कोई अहंकार प्रदर्शित न करे। छोटा बनकर रहे और अनुशासन पालने में अपना गौरव समझे। इस रीति-नीति का परित्याग करने वाले मान के भूखे व्यक्ति सृजन शिल्पी न बनें।
सिख धर्म के छठवें गुरु अर्जुनदेव पंगत में जूठे बर्तन मांजने का काम करते थे। गुरु गद्दी के इच्छुकों में से सभी को अयोग्य ठहरा कर गुरु रामदास ने अपना उत्तराधिकारी अर्जुनदेव को इस आधार पर घोषित किया कि वे नम्रता, निस्पृहता और अनुशासन पालन में अग्रणी पाये गये। अध्यात्म क्षेत्र में वरिष्ठता, योग्यता के आधार पर नहीं आत्मिक सद्गुणों की अग्नि परीक्षा में जांची जाती है। इस गुण श्रृंखला में निरहंकारिता को, विनय शीलता को अति महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। सरकारी क्षेत्रों में योग्यता के आधार पर पदोन्नति होती और नौकरी बढ़ती है। वही मापदण्ड यदि अध्यात्म क्षेत्र में भी अपनाया गया तो फिर भावनाओं को कहीं भी कोई महत्व न रहेगा। महत्वाकांक्षी लोग ही इस क्षेत्र पर भी अपना आधिपत्य जमाने के लिए योग्यता की दुहाई देने लगेंगे तक सदाशयता की कोई पूछ ही नहीं रहेगी। संन्यास लेते समय अपने अब तक के वंश, यश, पद, गौरव, इतिहास का विस्मरण करना होता है। गुरु आश्रम एवम् सम्प्रदाय का एक विनम्र सदस्य बनकर रहना पड़ता है। सेवा धर्म भी एक प्रकार से हल्की संन्यास परम्परा है। उसमें भूतकाल में अर्जित योग्यताओं, वरिष्ठताओं को प्रायः पूरी तरह भुलाकर मिशन की गरिमा के साथ जुड़े हुए एक स्वयं सेवी के हाथों में जितनी प्रतिष्ठा लगती है उसी में सन्तोष करना होता है। स्मरण रहे अधिक वरिष्ठ व्यक्ति अधिक विनम्र होते हैं। फलों से डालियों लद जाने पर आम का वृक्ष धरती की ओर झुकने लगता है। अकड़ते तो पतझड़ के डंठल ही हैं।
गांधीजी के साबरमती आश्रम में टट्टी साफ करने से लेकर छोटे-मोटे ऐसे सभी काम अपने हाथों में करने पड़ते थे, जिन्हें करने में आमतौर से बड़े आदमी अपनी हेठी मानकर नौकरों से कराते हैं। विनोबा के पवनार आश्रम में सभी आश्रमवासी कुएं से पानी खींचते और पहरेदारी करते थे। शान्तिकुंज के हर कार्यकर्त्ता को सफाई और पहरेदारी का काम अपने हाथों में करना पड़ता है। यहां कोई मेहतर नहीं। शौचालय, स्नानघर, नालियां सभी मिल-जुलकर साफ करते हैं। नेतागिरी के लिए विग्रह खड़े करने वाले क्षेत्र दूसरे हो सकते हैं पर सेवा धर्म में इस प्रकार की लिप्सा का थोड़ा प्रदर्शन सहना नहीं है। स्काउटिंग की जिन्होंने शिक्षा पाई है वे जानते हैं कि वहां अनुशासन का पालन ही वरिष्ठता का चिह्न माना जाता है। पदवी पाने के लिए विग्रह करने वालों के लिए स्वयं सेवी संगठनों में कोई स्थान नहीं होता।
गुरुद्वारों के श्रद्धालु सेवी हर आगन्तुकों के जूते पोंछते और यथा स्थान रखते देखे जाते हैं। महिलायें अपनी चुनरी से सीढ़ियां साफ करती हैं। इजराइल के प्रधानमन्त्री गोल्डा मेयर सरकारी कर्मचारियों के दफ्तर में स्वयं पहुंचतीं और समाधान तथा मार्ग दर्शन खड़े-खड़े चलते-फिरते ही करती चलती थीं। केरल में जब श्री नम्बुदरी पाद मुख्यमंत्री थे जब वे घर से दफ्तर तक साइकिल पर आते-जाते थे। यह नम्रता ही है जिसे सज्जनता का दूसरा नाम कहा जा सकता है। युग शिल्पियों की सेवा साधना में इसी आचार संहिता का परिपालन किया जाता है। नेतागिरी गांठने वाले यहां पाते कुछ नहीं अपनी प्रतिष्ठा का श्राद्धतर्पण अपने हाथों ही करते चलते हैं।
साधु ब्राह्मण परम्परा में अपरिग्रह, सादगी, मितव्ययिता, नम्रता को वरिष्ठता का प्रतीक चिह्न माना गया है। विलासी, अहंकारी, उद्धत, कटुभाषी इस क्षेत्र में हेय माने जाते हैं। भिक्षाटन के लिए जाने, घर-घर से रोटी मांगकर खाने के पीछे अहंकार गलाने की वह साधना करनी पड़ती है जिसके बिना आध्यात्मिक उत्कृष्टता पनपती ही नहीं। जोंक जहां अपने पंजे गड़ा लेती है वहां से भरपेट रक्त पीकर छूटती है। छुड़ाने का एक ही उपाय है कि उस पर पिसा नमक छिड़क दिया जाय तो देखते-देखते गलने लगती है और छूटकर तत्क्षण एक कोने पर जा गिर पड़ती है। अहंमन्यता एक प्रकार की जोंक हैं उससे पीछा छुड़ाने के लिए ऐसे छोटे काम अपने हाथों करने होते हैं जिन्हें आमतौर से छोटे लोगों द्वारा किए जाने योग्य समझा जाता है।
युग शिल्पी एक महान मिशन के अंग अवयव होने के कारण ही सम्मान पाते और उच्चस्तरीय व्यक्तित्व का श्रेय पाते हैं। उन्हें सार्वजनिक प्रयोजनों में ‘‘मैं’’ ‘‘मैं’’ शब्द का उपयोग न करके ‘‘हम’’ ‘‘हम लोग’’ कहना चाहिये द्य दोष-दुर्गुणों की, मूल अपराधों की स्वीकृति में तो ‘‘मैं’’ शब्द का उपयोग हो सकता है किन्तु श्रेय तो सभी के सम्मिलित प्रयत्नों से बन पड़ा है इसलिए उसके लिए जाने में सभी के मिले-जुले प्रयत्न का संकेत रहना चाहिए। साथियों को स्नेह, दुलार, सहयोग देने में हम अग्रणी रहें। सफलता की चर्चा में उनके श्रम सहयोग का उल्लेख करें। कर्तव्यपालन को सर्वोपरि मानें और अन्धकार के दावेदार न बनें। ऐसी निरहंकारिता का खाद पानी पाकर ही वे सप्त महाव्रत कल्पवृक्ष की तरह फलते-फूलते और सिद्ध सफलताओं से लादते हैं जिन्हें सेवा क्षेत्र में काम करने वालों को उपलब्ध होने वाला दिव्य वरदान कहा गया है।
First 4 6 Last

Other Version of this book

प्रज्ञा अभियान का दर्शन स्वरूप और कार्यक्रम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Releted Books

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

त्योहार और व्रत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

त्योहार और व्रत
Type: SCAN
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युगसंधि महापुरश्चरण और संकट निवारण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युगसंधि महापुरश्चरण और संकट निवारण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

गर पूछे कोई मुझसे तो मैं कहूँ कि स्वर्ग बस यहीं है
Type: TEXT
Language: EN
...

आध्यात्मिक कायाकल्प का विधि- विधान-२
Type: TEXT
Language: HINDI
...

ऋगवेद भाग 2-A
Type: SCAN
Language: EN
...

ऋगवेद भाग 2-A
Type: SCAN
Language: EN
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

भगवान को मत बहकाइए
Type: TEXT
Language: EN
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • प्रथम अध्याय— युग-सन्धि की प्रसव-पीड़ा और प्रज्ञावतरण
  • इस सुयोग-सौभाग्य को खोयें नहीं
  • स्वयं बदलें—प्रवाह को उलटें
  • युगशिल्पी अहंमन्यता के विष-पान से बचे रहें
  • अध्यात्म क्षेत्र की वरिष्ठता—विनम्रता पर निर्भर
  • प्रज्ञा परिजनों के सप्त महाव्रत
  • सृजन यज्ञ में हमारी श्रद्धांजलियां समर्पित होनी ही चाहिए
  • द्वितीय अध्याय— प्रज्ञा संस्थानों का निर्माण और उनके उत्तरदायित्व
  • प्रज्ञा संस्थानों को प्राणवान रखा जाय
  • कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को अनिवार्य प्राथमिकता दी जाए
  • ‘‘ज्ञानरथ’’ समय की महती आवश्यकता
  • झोला पुस्तकालय चलायें—युग चेतना लायें
  • लोकरंजन और लोकमंगल का समन्वय स्लाइड प्रोजेक्टर
  • आदर्श वाक्य—बोलती दीवारें
  • जन्म दिवसोत्सव, देखने में छोटा किन्तु परिणाम में महान
  • एकाकी प्रयत्न से चल पड़ने वाले प्रज्ञा मंदिर
  • इस वर्ष के दो विशेष अभियान
  • तृतीय अध्याय— प्रज्ञा परिवार का पुनर्गठन
  • शोध-संसद— ब्रह्मवर्चस् शोध के लिए मनीषा को युग निमंत्रण
  • युग प्रवक्ता संसद— धर्मतन्त्र की गरिमा समझें और उसे परिष्कृत करें
  • तीर्थ यात्रा की पुण्य प्रक्रिया का पुनर्जीवन
  • युग शिल्पी संसद— युग शिल्पी संसद की कार्य पद्धति का श्रीगणेश
  • युग गायक संसद— वाणी के कलाकार एक कदम आगे आयें
  • उपाध्याय संसद— उपाध्याय वर्ग नई पीढ़ी को युग चेतना से अनुप्राणित करें
  • युग प्रहरी संसद— प्रज्ञा परिजनों के लिए अणुव्रत
  • सम्पर्क संसद— जिन्हें जन सम्पर्क का सुयोग प्राप्त है वे उसमें कुछ और भी जोड़ें
  • भविष्य निर्माता संसद— युवा पराक्रम नव सृजन की दिशाधारा अपनाये
  • चतुर्थ अध्याय— युग शिल्पी प्रशिक्षण का संक्षिप्त पाठ्यक्रम
  • प्रज्ञा योग हृदयंगम करने योग्य तत्वदर्शन
  • प्रज्ञा योग की क्रिया परक साधना पद्धति
  • आसन प्राणायाम से आधि-व्याधि निवारण
  • जड़ी-बूटियों से स्वास्थ्य संरक्षण एकौषधि उपचार पद्धति
  • दिव्य औषधियों द्वारा आध्यात्मिक कायाकल्प
  • देव संस्कृति का पुनरुत्थान और तुलसी अभियान
  • आन्तरिक कायाकल्प हेतु आहार साधना
  • धर्मानुष्ठानों के क्रियाकृत्य उद्देश्यपूर्ण रहें
  • छोटे-बड़े धार्मिक आयोजन की व्यापक व्यवस्था चल पड़े
  • देव दक्षिणा प्रत्येक धर्मानुष्ठान का अविच्छिन्न अंग
  • युग-संगीत उभरे और व्यापक बने
  • प्रज्ञा पुराण कथा—उद्देश्य और स्वरूप
  • प्रज्ञा आयोजनों की तैयारी इस प्रकार करें
  • प्राणवान कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों का उत्तरदायित्व संभालें
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj